Samsung Galaxy F17 5G: Samsung ने भारत के बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक और शानदार विकल्प जोड़ते हुए Galaxy F17 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन न सिर्फ कीमत में किफायती है, बल्कि फीचर्स के मामले में भी बेहद दमदार है. जो लोग पावरफुल कैमरा, बड़ी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस की तलाश में हैं, उनके लिए यह डिवाइस एक बेहतरीन चॉइस साबित हो सकती है.
दमदार डिस्प्ले और पावरफुल परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy F17 5G में 6.7-इंच का FHD सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट यूज़र एक्सपीरियंस को और भी स्मूद बना देता है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus का इस्तेमाल किया गया है. फोन को ताकत देता है Exynos 1330 प्रोसेसर, जो पिछले मॉडल के मुकाबले काफी बेहतर परफॉर्मेंस देता है. यह फोन Android 15 बेस्ड One UI 7 पर चलता है और इसमें 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Galaxy F17 5G में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा आपको क्लियर और ब्राइट सेल्फी का अनुभव देता है. फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यानी दिन भर का इस्तेमाल आराम से किया जा सकता है.
कीमत और ऑफर्स
Samsung Galaxy F17 5G दो खूबसूरत रंगों वायलेट पॉप और नियो ब्लैक में उपलब्ध है. 4GB 128GB वेरिएंट की कीमत ₹14,499 है. वहीं 6GB 128GB वेरिएंट की कीमत: ₹15,999 है. फोन को आप Samsung.com, Flipkart और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. साथ ही HDFC बैंक या UPI पेमेंट पर ₹500 तक का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: नेपाल के बाद अब फ्रांस में भी सोशल मीडिया होगा बंद? सांसदों ने कम उम्र के बच्चों के लिए उठाई बैन की मांग