सैमसंग एक बार फिर अपनी M-सीरीज में नया स्मार्टफोन Galaxy M17 5G लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने इसका आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें फोन का डिजाइन और कलर वेरिएंट्स को रिवील किया गया है. यह डिवाइस अमेज़न पर उपलब्ध कराया जाएगा और इसे Galaxy M16 5G का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है.
Samsung Galaxy M17 5G को कंपनी 10 अक्टूबर 2025 को लॉन्च करेगी. यह स्मार्टफोन Amazon पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध होगा. टीज़र में बताया गया है कि यह दो आकर्षक रंगों – मूनलाइट सिल्वर और सफायर ब्लैक – में पेश किया जाएगा. साथ ही सैमसंग ने डिवाइस के लिए एक डेडिकेटेड वेबपेज भी लाइव किया है, जिसमें फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी गई है.
डिस्प्ले और डिज़ाइन
फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा, फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जिससे यह हल्की धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा. इसकी मोटाई सिर्फ 7.5mm है, जो इसे एक पतला और स्टाइलिश लुक देता है.
कैमरा सेटअप
Galaxy M17 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस. 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल होगा. रियर कैमरा OIS (Optical Image Stabilization) सपोर्ट के साथ आएगा, जिससे फोटोज़ और वीडियोज़ ज्यादा स्टेबल और शार्प बनेंगे. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद रहेगा.
स्मार्ट फीचर्स
इस फोन में कई AI-पावर्ड स्मार्ट फीचर्स भी देखने को मिलेंगे, जैसे कि Circle to Search, Gemini Live, ये फीचर्स यूज़र्स को आसान और स्मार्ट एक्सपीरियंस प्रदान करेंगे.
कीमत क्या हो सकती है?
Samsung Galaxy M16 5G की शुरुआती कीमत ₹11,499 थी, जो एक बजट-फ्रेंडली विकल्प था. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि Galaxy M17 5G की कीमत भी ₹15,000 से कम हो सकती है. हालांकि, इसकी वास्तविक कीमत का खुलासा लॉन्च के दिन यानी 10 अक्टूबर को ही किया जाएगा.
यह भी पढे़ं : ओला इलेक्ट्रिक ने बनाई देश की पहली बिना रेयर अर्थ मेटल वाली टू-व्हीलर, 'फेराइट मोटर' को सरकार की मंजूरी