'मेरा फेव एल्फाबेट U,Z है', महवश और समय रैना ने किया रोस्ट; देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा लगातार चर्चा में हैं. खासकर उनके द्वारा साझा किए गए ‘राइज एंड फॉल’ वाले वीडियो और तलाक पर दिए गए बयानों ने लोगों का ध्यान खींचा है.

Samay Raina And RJ Mahvash roasting video yuzi and dhanashree
Image Source: Social Media

सोशल मीडिया पर इन दिनों युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा लगातार चर्चा में हैं. खासकर उनके द्वारा साझा किए गए ‘राइज एंड फॉल’ वाले वीडियो और तलाक पर दिए गए बयानों ने लोगों का ध्यान खींचा है. इसी बीच, कॉमेडियन समय रैना और आरजे महवश अमीन का एक मज़ाकिया वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों ने धनश्री पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया है.


एक ब्रांड प्रमोशन के तहत बनाए गए इस वीडियो में समय रैना और महवश के बीच मजेदार बातचीत होती है. हालांकि कहीं भी धनश्री का नाम नहीं लिया गया, लेकिन जो बातें कहीं गईं, वो सीधे-सीधे धनश्री से जुड़ी हालिया घटनाओं की ओर इशारा करती हैं. वीडियो की शुरुआत में महवश पूछती हैं, “लाइफ में क्या चल रहा है?” इस पर समय मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब देते हैं, “बीच में राइज एंड फॉल हो गया था, लेकिन अब सब नॉर्मल है... बस दो महीने में थोड़ा धोखा हो गया था.” यह वही संदर्भ है जिसे धनश्री ने कुछ दिन पहले अपने बयान में कहा था — कि शादी के दो महीने बाद उन्हें धोखा मिला.

एलिमनी, टी-शर्ट और 'U-Z' तक पहुंचे तंज

इसके बाद बातचीत में 4 करोड़ की एलिमनी और धनश्री की चर्चित ‘Be Your Own Sugar Daddy’ टी-शर्ट पर भी परोक्ष टिप्पणी की गई.एक और मज़ेदार पल तब आया जब महवश ने कहा कि उनका पसंदीदा अक्षर "M" है, क्योंकि उनका नाम उससे शुरू होता है. इस पर समय रैना कहते हैं, “मेरा है U, Z.” ये इशारा युजवेंद्र चहल (Yuzi) की ओर माना जा रहा है.महवश, समय के इन कमेंट्स से हैरान रह जाती हैं और कहती हैं, “इसको जेल से किसने बाहर निकाला?”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samay Raina (@maisamayhoon)

चहल का कमेंट: “एक और केस के लिए तैयार रहना”

वीडियो पर खुद युजवेंद्र चहल ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में लिखा, “एक और केस के लिए तैयार रहना.” सोशल मीडिया पर फैन्स को यह जुगलबंदी और ह्यूमर काफी पसंद आ रहा है. कई लोगों का कहना है कि समय ने बिना किसी का नाम लिए ही साफ-साफ कटाक्ष कर दिया, और वही इस वीडियो को और दिलचस्प बना रहा है.

अब धनश्री की प्रतिक्रिया का इंतज़ार

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि धनश्री वर्मा इस वायरल वीडियो पर कैसी प्रतिक्रिया देती हैं. अभी तक उनकी ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया यूज़र्स को उनका जवाब भी उतना ही मनोरंजक लगने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: राइज एंड फॉल’ के पेंटहाउस में हो रहा है काला जादू? धनश्री वर्मा ने इस कंटेस्टेंट्स पर लगाए गंभीर आरोप