Salman Khan Bigg Boss 20: इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20’ को लेकर काफी चर्चा है. 19 सितंबर के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ट्रोलिंग को लेकर काफी नाराज नजर आए. उन्होंने नेशनल टीवी पर अपनी टी-शर्ट उतारी और चेहरे का मेकअप भी हटाया. इसके बाद उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया, जो उन्हें उम्र को लेकर ट्रोल करते हैं.
सलमान ने कहा कि सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि सोहेल खान, वरुण धवन और इंडस्ट्री के कई दूसरे कलाकारों को भी सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जाता है. उन्होंने ट्रोलर्स के उस रवैये पर सवाल उठाया, जिसमें कलाकारों की शक्ल और लुक्स को लेकर मजाक बनाया जाता है.
वरुण धवन के सपोर्ट में बोले सलमान
सलमान ने वरुण धवन का भी जिक्र किया और बताया कि ट्रोलर्स उनकी स्माइल को लेकर भी तरह-तरह की बातें करते हैं. सलमान के इस बयान को वरुण के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है.
खास बात यह है कि वरुण धवन ने अपने पिता डेविड धवन के साथ बैठकर ‘बिग बॉस’ का यह एपिसोड देखा. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका एक छोटा वीडियो भी शेयर किया. वीडियो में टीवी स्क्रीन पर सलमान ‘बिग बॉस’ में नजर आ रहे हैं. वरुण ने वीडियो के साथ ताली बजाने वाली इमोजी भी लगाई.
#Exclusive: Actor Varun Dhawan Insta Story Will Watching #SalmanKhan's Historical Aura FARMING Moment When Bhai Take-off His Shirt On Live Television Show..!🔥❤️
— Rizwan Khan (@imrizwankhan786) September 20, 2026
David Uncle Literally Enjoying 😂🔥#SalmanKhan @Varun_dvn #BiggBoss20 pic.twitter.com/pdMJI1ztD6
ट्रोलिंग पर सलमान ने जताई नाराजगी
‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने जब टी-शर्ट उतारी तो टीवी पर यह देखकर वरुण और डेविड धवन मुस्कुराते नजर आए. इसके बाद इस एपिसोड की कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं.
सलमान ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अपने लुक और उम्र को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने मेकअप हटाकर यह दिखाने की कोशिश की कि सोशल मीडिया पर लोगों को किसी के चेहरे या उम्र को लेकर मजाक नहीं बनाना चाहिए.
पैपराजी पर भी भड़के सलमान
सलमान खान ने इस दौरान पैपराजी को लेकर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि कई बार पैपराजी एक्ट्रेसेस की पीछे से तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं. इसके साथ ‘पहचानो कौन?’ जैसे कैप्शन का इस्तेमाल किया जाता है.
सलमान ने एक्ट्रेसेस को सलाह दी कि अगर कोई इस तरह उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश करे तो उन्हें इसका विरोध करना चाहिए. उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसी स्थिति में एक्ट्रेसेस को थप्पड़ मार देना चाहिए.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान सीमा से कुछ दूरी पर गरजा M777 होवित्जर तोप, भारत-यूएस के सैनिकों ने दिखाई ताकत, VIDEO