Rule Change October 2025:अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई अहम नियमों में बदलाव हो चुका है, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब, रोजमर्रा की जरूरतों और डिजिटल जीवनशैली पर पड़ने वाला है. अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं, ऑनलाइन गेमिंग में रुचि रखते हैं या NPS में निवेश करते हैं — तो ये नए नियम जानना आपके लिए जरूरी है.
इन बदलावों का मकसद ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकना, पारदर्शिता बढ़ाना और सिस्टम को मजबूत बनाना है. आइए जानते हैं 1 अक्टूबर 2025 से किन क्षेत्रों में क्या नए नियम लागू हुए हैं.
UPI से पैसे मांगने की सुविधा बंद, अब लिमिट 5 लाख रुपए
रेल टिकट बुकिंग में आधार वेरिफिकेशन जरूरी
डाक विभाग की नई स्पीड पोस्ट सेवाएं और छूट
डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट सेवा को और आधुनिक बनाने के लिए कुछ नई सुविधाएं जोड़ी हैं. OTP-बेस्ड डिलीवरी, रियल टाइम ट्रैकिंग, SMS अलर्ट, और ऑनलाइन बुकिंग अब स्पीड पोस्ट में शामिल होंगी.
इसके साथ ही, विद्यार्थियों को 10% और नए थोक ग्राहकों को 5% तक की छूट दी जाएगी.
NPS में ‘मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क’ लागू
पेंशन निवेश से जुड़े लोगों के लिए भी अच्छी खबर है. PFRDA ने NPS में ‘मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क’ (MSF) लागू कर दिया है. इसके तहत अब नॉन-गवर्नमेंट सेक्टर के सब्सक्राइबर्स एक ही PAN या PRAN के तहत अलग-अलग निवेश स्कीम्स में अपना पैसा लगा सकेंगे. यह व्यवस्था पेंशन पोर्टफोलियो में लचीलापन और विविधता लाएगी.
ऑनलाइन गेमिंग को लेकर सख्ती, लाइसेंस अनिवार्य
तेजी से बढ़ते ऑनलाइन गेमिंग उद्योग को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं:
यह भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले मिलेगा 30 दिन का बोनस