सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में JE, DMS और CMA के 4098 पदों भर्ती, कब शुरू होंगे आवेदन?

RRB JE recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी भर्ती प्रक्रिया का ऐलान किया है.

rrb-je-2026-railway-4098-vacancy-application-details
Image Source: Social Media

RRB JE recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी भर्ती प्रक्रिया का ऐलान किया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिस (CEN) 04/2026 के तहत जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 4,098 पदों पर भर्ती की संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होकर 13 सितंबर 2026 तक चलेगी. हालांकि बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ये तिथियां अस्थायी हैं और विस्तृत अधिसूचना आवेदन शुरू होने से पहले जारी की जाएगी.

देशभर के आरआरबी में होगी नियुक्ति

यह भर्ती अभियान देश के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा. भर्ती के तहत अलग-अलग जोन में जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे. विस्तृत नोटिफिकेशन में जोनवार और पदवार रिक्तियों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2027 तक 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा या स्नातक डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे. शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी जाएगी.

रेलवे भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें 

  • संक्षिप्त अधिसूचना जारी-21 जुलाई 2026 
  • विस्तृत अधिसूचना जारी होने की संभावित तारीख- 13 अगस्त 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू-14 अगस्त 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि-13 सितंबर 2026 

पे-लेवल 6 के तहत मिलेगी नौकरी

आरआरबी जेई भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल 6 के तहत नियुक्त किया जाएगा, जिसमें शुरुआती मूल वेतन 35,400 रुपये प्रति माह होगा. इसके अलावा रेलवे के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) आयोजित की जाएगी, जिसके बाद सफल उम्मीदवार CBT-2 में शामिल होंगे. इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी.

आधार और दस्तावेजों की जांच करना होगा जरूरी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपने आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करने की सलाह दी है. बोर्ड के अनुसार आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि बिल्कुल वही होनी चाहिए जो दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र में दर्ज है. साथ ही अभ्यर्थियों को अपनी फोटो और बायोमेट्रिक विवरण भी अपडेट रखने की सलाह दी गई है, ताकि आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के दौरान किसी तरह की तकनीकी या पहचान संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े.

विस्तृत अधिसूचना पर रहेगी सबसे बड़ी नजर

फिलहाल जारी किया गया नोटिस केवल भर्ती का प्रारंभिक कार्यक्रम बताता है, जबकि विस्तृत अधिसूचना में पदवार रिक्तियां, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आरक्षण नियम और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे. ऐसे में रेलवे में इंजीनियरिंग पदों पर नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सही समय है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें और आवेदन शुरू होने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं पात्रता संबंधी औपचारिकताओं को पूरा कर लें.

ये भी पढ़ें: Bank Jobs: यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई