DA Hike: सरकार ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (CPSE) के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस फैसले से GAIL, BHEL, NTPC, ONGC, IRCTC, HAL, IOCL और कई दूसरी सरकारी कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. बढ़े हुए महंगाई भत्ते का असर उनकी सैलरी पर भी दिखेगा.
किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?
लोक उद्यम विभाग (DPE) ने इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस (IDA) की नई दरें जारी की हैं. इसका लाभ केंद्र सरकार के अधीन आने वाली CPSE कंपनियों के अधिकारियों और गैर-यूनियन कर्मचारियों को मिलेगा.
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी अलग-अलग वेतनमान के हिसाब से की गई है.
यह बढ़ोतरी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर की गई है.
किन कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?
इस फैसले का लाभ देश की कई बड़ी सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा.
महारत्न कंपनियां
GAIL, BHEL, NTPC, ONGC, IOCL, BPCL, HPCL, Coal India, Power Grid, SAIL, PFC, REC और Oil India जैसी कंपनियां इसमें शामिल हैं.
नवरत्न कंपनियां
HAL, BEL, CONCOR, MTNL, NBCC, NMDC, NLC India, NALCO, RITES, RVNL, Shipping Corporation of India और RINL के कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा.
मिनीरत्न कंपनियां
IRCTC, RailTel, AAI, NHPC, SJVN, Cochin Shipyard, HMT और Cement Corporation of India जैसी कंपनियों के कर्मचारी भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते के हकदार होंगे.
सैलरी कितनी बढ़ेगी?
महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की हर महीने मिलने वाली सैलरी भी बढ़ जाएगी.
अगर 2017 वेतनमान वाले किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 60,000 रुपये है, तो 55.7% के हिसाब से उसे करीब 33,420 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा. यानी उसकी कुल सैलरी 93,420 रुपये हो जाएगी. इसमें दूसरे भत्ते शामिल नहीं हैं.
वहीं, 2007 वेतनमान वाले किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 15,000 रुपये है, तो 241.7% के हिसाब से उसे करीब 33,255 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा. ऐसे में उसकी कुल सैलरी 51,255 रुपये हो जाएगी. इसके अलावा दूसरे भत्ते अलग से मिलेंगे.
क्यों बढ़ाया जाता है महंगाई भत्ता?
महंगाई बढ़ने के साथ कर्मचारियों पर खर्च का बोझ भी बढ़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार समय-समय पर महंगाई भत्ते में बदलाव करती है. इसका मकसद कर्मचारियों की आय को महंगाई के असर से बचाना और उनकी खरीदने की क्षमता बनाए रखना है.
ये भी पढ़ें- तेल की कीमतों में लगी आग! 100 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल, भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?