Royal Enfield Classic 350: भारत में 350cc से कम इंजन वाली मोटरसाइकिलों पर GST की दर में कमी ने रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी ला दी है. सरकार ने 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत GST कर दिया है, जिससे इस लोकप्रिय बाइक की कीमतों में काफी गिरावट आई है. इस बदलाव का असर क्लासिक 350 पर साफ नजर आ रहा है और अब इसे पहले से कहीं अधिक किफायती कीमत पर खरीदा जा सकता है.
कितनी कम हुई है कीमत?
GST कटौती के बाद रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 19 हजार रुपये तक कम हो गई है. अब इस बाइक का सबसे सस्ता वेरिएंट 1,81,118 रुपये में उपलब्ध है. खास बात यह है कि यह कीमत पहले के मुकाबले काफी आकर्षक हो गई है, जिससे बाइक खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर बन गया है.
वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बदलाव
इस बाइक के विभिन्न वेरिएंट्स की बात करें तो Redditch Red की पुरानी कीमत लगभग 1.97 लाख रुपये थी, जिसमें से 16,135 रुपये की कटौती की गई है. अब इसकी नई कीमत 1,81,118 रुपये हो गई है. Halcyon Black वेरिएंट की कीमत भी 2 लाख से घटकर 1,83,784 रुपये पर आ गई है. वहीं, Madras Red/Blue वेरिएंट की कीमत में भी करीब 16,672 रुपये की कमी आई है, जो अब 1,87,141 रुपये है. Medallion Bronze, Commando Sand, Stealth Black और Emerald वेरिएंट्स की कीमतों में भी समान रूप से कटौती हुई है, जिससे सभी वेरिएंट्स अब और भी सस्ते हो गए हैं.
मार्केट में कैसी टक्कर देती है Classic 350?
Royal Enfield Classic 350 अपनी कीमत और रेट्रो डिजाइन की वजह से भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है. यह बाइक Honda H'ness CB350, Jawa 350, Hero Maverick 440 जैसी बाइक्स के साथ-साथ प्रीमियम सेगमेंट की Harley-Davidson एक्स440 और Triumph Speed 400 जैसी मोटरसाइकिलों को भी कड़ी टक्कर देती है. GST कटौती के बाद यह क्लासिक 350 और भी ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो गई है, जिससे बाइक प्रेमियों के लिए विकल्प और बढ़ गए हैं.
ये भी पढ़ें: एडवांस फीचर्स से लैस हुई Suzuki Jimny, अब पहले से ज्यादा होगी सुरक्षित और दमदार, जानें डिटेल्स