'चीटिंग-चीटिंग-चीटिंग...', ऑन कैमरा आकर ट्रोलर्स पर भड़कीं RJ महवश; धनश्री का पति चुराने का लग रहा था आरोप

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच रिश्ते का अंत हो चुका है. कुछ समय पहले ही दोनों ने तलाक लिया, जिसके बाद से धनश्री वर्मा को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. अब एक नई खबर सामने आई है कि चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ने लगा है.

rj mahvash reacted on trollers over cheating staling dhanshree husband
Image Source: Social Media

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच रिश्ते का अंत हो चुका है. कुछ समय पहले ही दोनों ने तलाक लिया, जिसके बाद से धनश्री वर्मा को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. अब एक नई खबर सामने आई है कि चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ने लगा है. दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है, और हाल ही में वे लंदन से छुट्टियां मनाकर वापस लौटे हैं. 

इस दौरान चहल का जन्मदिन भी बड़े धूमधाम से मनाया गया. उनके और महवश के एक साथ घूमने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसके बाद से कुछ लोग महवश पर चहल का पति चुराने का आरोप लगाने लगे हैं. इस पर महवश ने एक वीडियो शेयर कर जवाब दिया है.

युजवेंद्र चहल और महवश का रिश्ता

चहल के तलाक के बाद से महवश अक्सर उनके साथ नजर आ रही हैं. आईपीएल के दौरान भी महवश को टीम बस में चहल के साथ देखा गया था. इसके बाद दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. कुछ दिन पहले कपिल शर्मा शो में भी चहल ने इस रिश्ते के बारे में कुछ हिंट दिए थे, जिसके बाद महवश को ट्रोल किया जाने लगा. ट्रोलर्स ने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने चहल का पति चुराया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

महवश का प्रतिक्रिया

महवश ने इन आरोपों का जवाब एक वीडियो के जरिए दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा था, "किसी का पति चुराना? चीटिंग!" इसके बाद उन्होंने जवाब दिया, "मैंने चुराया नहीं, इसलिए मुझे नहीं पता, लेकिन हां, किसी का पति चुराना चीटिंग है." इसके साथ ही महवश ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, "इन लोगों ने ही देखा है मुझे चुराते हुए, कुछ भी बात बनाते हैं लोग, बस व्यूज आने चाहिए इनको." महवश ने इसके बाद एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह चीटिंग को लेकर अपनी राय साझा करती हैं. वीडियो में वह कहती हैं, "क्या-क्या करना चीटिंग है? किसी को सीक्रेट मैसेज करना चीटिंग, किसी के मैसेज को डिलीट करना चीटिंग, अपने एक्स से छिपकर बात करना चीटिंग, शर्टलेस लड़कों को आग वाले इमोजी भेजना चीटिंग, ऐसी लड़कियों को फॉलो करना जो सेमी न्यूड कंटेंट बनाती हैं, अपनी स्नैपचैट आईडी छिपाना भी चीटिंग है."

ट्रोलर्स का जवाब

महवश के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, "युजवेंद्र चहल को डेट करना, जानते हुए कि वह शादीशुदा हैं, क्या वो चीटिंग नहीं है?" तो एक और यूजर ने लिखा, "युजी भाई का ऑटो लाइक करवाना चीटिंग!" एक और कमेंट में कहा गया, "वो लंदन जाए और पीछे पीछे जाना, यह चीटिंग है." इसके बाद एक यूजर ने चेतावनी दी, "युजवेंद्र चहल भाई ध्यान रखना!" महवश और चहल की इन तस्वीरों और वीडियो के बाद, लोग लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और दोनों के रिश्ते पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर चल रहे इस विवाद ने चहल और महवश के बीच रिश्ते को और भी अधिक चर्चा में ला दिया है.

यह भी पढ़ें: सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर दिखा Saiyaara का क्रेज, इस खास क्लब में हुई शामिल