एशिया कप ही नहीं इस सीरीज से भी बाहर हुए ऋषभ पंत, क्या है कारण?

टीम इंडिया इस समय एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है और टूर्नामेंट की सबसे मज़बूत दावेदारों में शुमार की जा रही है. लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को थोड़ा निराश कर दिया है. टीम के भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की वापसी में एक बार फिर देरी हो गई है.

Rishabh Pant will not play west indies series after got out from asia cup
Image Source: Social Media

टीम इंडिया इस समय एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है और टूर्नामेंट की सबसे मज़बूत दावेदारों में शुमार की जा रही है. लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को थोड़ा निराश कर दिया है. टीम के भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की वापसी में एक बार फिर देरी हो गई है.

अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि पंत, वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा नहीं होंगे. इससे पहले वे एशिया कप से भी बाहर रह चुके हैं.

चोट का साया अब भी बरकरार

पंत की गैरमौजूदगी का कारण उनकी पुरानी चोट है, जिससे वे अभी तक पूरी तरह उबर नहीं सके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में, एक तेज़ बाउंसर उनकी पिंडली पर लग गई थी, जिससे उन्हें फ्रैक्चर हुआ था. इसी वजह से उन्हें आराम की सलाह दी गई थी और वे एशिया कप नहीं खेल पाए थे. अब ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज़ के लिए भी पंत फिट नहीं हैं और सेलेक्शन के दायरे से बाहर हो गए हैं.

NCA में जारी है रिहैब, प्रैक्टिस से अब भी दूरी

ऋषभ पंत फिलहाल नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA), बेंगलुरु में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. खबरों की मानें तो उन्होंने अभी तक बैटिंग या विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस दोबारा शुरू नहीं की है, जिससे यह साफ हो जाता है कि वो फुल फिटनेस से अब भी काफी दूर हैं. BCCI की मेडिकल टीम ने भी अभी तक उन्हें फिट घोषित नहीं किया है, जिससे उनके चयन पर अब कोई सवाल ही नहीं उठता.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टिकी हैं उम्मीदें

अब फैंस की निगाहें इस साल के अंत में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टिकी हैं. भारत को वहां वनडे और टी20 मैच खेलने हैं, और संभावना जताई जा रही है कि पंत तक तक फिट हो सकते हैं. अगर उन्हें उस सीरीज़ से पहले मेडिकल क्लीयरेंस मिल जाता है, तो वे एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर लौट सकते हैं.

पंत की गैरमौजूदगी कितनी बड़ी चुनौती?

27 वर्षीय ऋषभ पंत सिर्फ एक विकेटकीपर नहीं, बल्कि भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान भी हैं. उनके आक्रामक खेल और कीपिंग स्किल्स ने भारत को कई मुश्किल मुकाबलों में जीत दिलाई है. उनकी अनुपस्थिति में टीम को विकेट के पीछे केएल राहुल या संजू सैमसन जैसे विकल्पों पर भरोसा करना पड़ रहा है, लेकिन दोनों ही अभी तक पंत जैसी निरंतरता नहीं दिखा सके हैं.

यह भी पढ़ें: भारत से हार के बाद पाकिस्तान का नया ड्रामा शुरू, PCB ने ICC के दरवाजे खटखटाए, जानें मामला