भारत से हार के बाद पाकिस्तान का नया ड्रामा शुरू, PCB ने ICC के दरवाजे खटखटाए, जानें मामला

PCB File Complaint To ICC On Fakhar Zaman: भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम मैदान से बाहर भी सुर्खियों में है. एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है.

PCB files complaint to ICC over Fakhar Zaman s catch in IND vs PAK match
Image Source: Social Media

PCB File Complaint To ICC On Fakhar Zaman: भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम मैदान से बाहर भी सुर्खियों में है. एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. बोर्ड ने फखर जमान के कैच को लेकर ICC में आधिकारिक शिकायत दर्ज की है. पीसीबी का मानना है कि इस फैसले ने मैच की दिशा बदल दी.

फखर जमान का कैच: आउट या नहीं?

सुपर-4 मुकाबले के तीसरे ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन ने कैच पकड़ा. अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर के पास भेजा.
थर्ड अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे ने दो एंगल से रिप्ले देखा एक में गेंद सैमसन के ग्लव्स से लगकर उछलती दिख रही थी, जबकि दूसरे एंगल से कैच क्लीन नजर आया. इसके बाद अंपायर ने फखर जमान को आउट करार दिया. इस फैसले पर पीसीबी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए ICC में शिकायत की है.

PCB की ICC से आधिकारिक शिकायत

पाकिस्तान बोर्ड का मानना है कि यह कैच क्लीन नहीं था और थर्ड अंपायर ने जल्दबाज़ी में गलत निर्णय दिया. Dunya News की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने ICC से इस फैसले की पुनः समीक्षा की मांग की है. यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने अंपायरिंग को लेकर अंतरराष्ट्रीय संस्था से शिकायत की हो.

सलमान आगा का बयान

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाक कप्तान सलमान आगा ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "मुझे लगा गेंद विकेटकीपर के आगे गिरी थी. अंपायर भी इंसान हैं, उनसे भी गलती हो सकती है." उन्होंने यह भी जोड़ा कि फखर जिस तरह से खेल रहे थे, अगर वह आउट न होते तो पाकिस्तान 190 के स्कोर तक पहुंच सकता था.

फखर जमान की पारी और मैच का टर्निंग पॉइंट

फखर जमान ने आउट होने से पहले 9 गेंदों पर 15 रन बनाए और तीन चौके जड़े. लेकिन उनका विकेट शुरुआती झटका साबित हुआ, जिससे पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी डगमगा गई. PCB का मानना है कि गलत अंपायरिंग ने टीम की रणनीति को बिगाड़ दिया.

क्या ICC करेगा कार्रवाई?

अब सवाल यह है कि क्या ICC इस शिकायत पर जांच करेगा या इसे तकनीकी फैसले का हिस्सा मानकर नजरअंदाज कर देगा. अतीत में कई बार ऐसे विवादों को "अंपायर का अंतिम निर्णय" मानकर छोड़ दिया गया है, लेकिन इस बार मामला भारत-पाक मुकाबले का है, इसलिए चर्चाएं और भी तेज़ हैं.

ये भी पढ़ें: युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा की बढ़ी मुश्किलें, ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामले में ED ने भेजा समन