Rise And Fall: मनीषा रानी को लेकर धनश्री ऐसा क्या बोला, जो सोशल मीडिया पर होने लगी वायरल; देखें Video

Manisha Rani Wildcard Entry: MX Player का धमाकेदार रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ हर दिन नए ट्विस्ट से भरपूर है, लेकिन हालिया एपिसोड ने तो सारे गेम के पॉवर डायनामिक्स ही बदल दिए. और इस बार सब कुछ हुआ एक नाम की वजह से, मनीषा रानी!

Rise and Fall Dhanashree say about Manisha Rani going viral on social media
Image Source: Social Media

Manisha Rani Wildcard Entry: MX Player का धमाकेदार रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ हर दिन नए ट्विस्ट से भरपूर है, लेकिन हालिया एपिसोड ने तो सारे गेम के पॉवर डायनामिक्स ही बदल दिए. और इस बार सब कुछ हुआ एक नाम की वजह से, मनीषा रानी!

‘बिग बॉस’ और ‘झलक दिखला जा’ से फेम बटोर चुकीं मनीषा रानी ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली और पहले ही दांव में धनश्री वर्मा को पेंटहाउस से उठा कर सीधे बेसमेंट भेज दिया. यानी आराम की लाइफ से सीधे स्ट्रगल ज़ोन में धकेल दिया. अब यही तो ‘राइज एंड फॉल’ का असली खेल है, कभी शिखर, कभी ज़मीन!

मनीषा vs धनश्री: पुरानी रंजिश, नया स्टेज

ये भिड़ंत पहली बार नहीं है. ‘झलक दिखला जा 11’ में भी मनीषा और धनश्री वाइल्ड कार्ड के तौर पर आमने-सामने आई थीं. जहां मनीषा शो की विनर बनीं, वहीं धनश्री ने अपनी परफॉर्मेंस से टॉप फाइनलिस्ट्स में जगह बनाई थी. अब ‘राइज एंड फॉल’ में दोनों को फिर एक-दूसरे से टकराने का मौका मिला है.

"वो कंटेंट के लिए कुछ भी करेगी" 

मनीषा के बेसमेंट भेजने के बाद, जब आदित्य नारायण ने धनश्री से उनकी राय पूछी, तो जवाब बिलकुल बिंदास था. उन्होंने कहा, “वो कंटेंट के लिए कुछ भी करेगी!” साफ इशारा इस ओर था कि मनीषा गेम में बने रहने के लिए ड्रामा से पीछे नहीं हटेंगी. अब यही स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अब होगा असली घमासान!

शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर हों या बाकी कंटेस्टेंट्स, हर कोई अब इस नई जंग को लेकर एक्साइटेड है. सवाल यही है कि क्या धनश्री लेंगी मनीषा से बदला? क्या मनीषा का ये गेमप्ले टिकाऊ है या सिर्फ धमाकेदार शुरुआत? और इनकी लड़ाई शो के बाकी रिश्तों को कैसे हिला देगी?

फैन्स की दीवानगी बढ़ी, अब सबकी निगाहें इस जोड़ी पर!

‘राइज एंड फॉल’ अब सिर्फ एक शो नहीं, मनीषा बनाम धनश्री का बैटलफील्ड बन चुका है. जहां हर एपिसोड में नया मोड़, नया ड्रामा और नई चाल देखने को मिल रही है. दर्शकों के लिए अब यह मुकाबला सिर्फ शो का हिस्सा नहीं, एक पर्सनल फेवरिट वॉर ज़ोन बन गया है.

यह भी पढ़ें- 5 फीट लंबे पंख, 3 फीट लंबाई, लोमड़ी जैसी शक्ल... राजस्थान में डरावने चमगादड़ को देख भौचक्के रह गए लोग