'जो तू पैंट हाउस में गुलु-गुलु-गुलु करता है...', राइज एंड फॉल में नयनदीप पर भड़के अरबाज

इस वक्त टीवी रियलिटी शोज़ की दुनिया में 'राइज एंड फॉल' ने जबरदस्त धमाल मचाया हुआ है. अशनीर ग्रोवर द्वारा प्रजेंट किया जा रहा ये शो न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींच रहा है, बल्कि टीआरपी चार्ट में भी 'बिग बॉस 19' को कड़ी टक्कर दे रहा है.

Rise and Fall Arbaaz and Nayandeep heated argument over deal in a game
Image Source: Social Media

इस वक्त टीवी रियलिटी शोज़ की दुनिया में 'राइज एंड फॉल' ने जबरदस्त धमाल मचाया हुआ है. अशनीर ग्रोवर द्वारा प्रजेंट किया जा रहा ये शो न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींच रहा है, बल्कि टीआरपी चार्ट में भी 'बिग बॉस 19' को कड़ी टक्कर दे रहा है. पवन सिंह के शो छोड़ने के बाद जहां घर में भावनात्मक माहौल था, वहीं अब एक नया विवाद शो को सुर्खियों में ला रहा है.


हाल ही में सामने आए एक प्रोमो वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस प्रोमो में शो के कंटेस्टेंट्स नयनदीप रक्षित और अरबाज पटेल के बीच तीखी बहस होती दिखाई गई है. मामला शुरू होता है अर्जुन बिजलानी के ज़िक्र से, जहां नयनदीप कहते हैं, "मैंने बस इतना कहा कि अर्जुन मेरा दोस्त है, और ये (अरबाज) पूछता है कि क्या मैं उसके घर 30-40 बार जा चुका हूं." इस पर अरबाज तल्ख लहजे में जवाब देते हैं, “मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता तू 30 बार जा या 100 बार.” इसके बाद नयनदीप भी चुप नहीं रहते और पलटकर कहते हैं, "मुझे भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुमको फर्क पड़ता है या नहीं."

पेंट हाउस का जिक्र और खुलासे की धमकी

बहस यहीं नहीं थमती. बात जब निजी आरोपों पर आ जाती है, तो अरबाज कहते हैं, “उधर तू जो गुलू-गुलू करता है पेंट हाउस में…” इस पर नयनदीप तुरंत पलटवार करते हैं, “गुलू-गुलू? मुंह खोलूं क्या मैं? क्या होता है पेंट हाउस में तुम और मैं?” यह सुनते ही माहौल और गर्म हो जाता है. कैमरे के सामने इस तरह की बातें सामने आने के बाद दर्शकों के बीच कयासबाज़ी का दौर शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर यह प्रोमो वायरल हो चुका है, और फैंस दोनों कंटेस्टेंट्स को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर मचा घमासान

प्रोमो के सामने आते ही ट्विटर (अब X), इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. कई यूजर्स ने इस बहस को स्क्रिप्टेड ड्रामा बताया, तो कुछ लोगों का मानना है कि शो में अब असली रंग आना शुरू हुआ है. पेंट हाउस का ज़िक्र सबसे ज़्यादा चर्चा में है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं.

पवन सिंह के बाहर जाने से बदला माहौल

पवन सिंह के शो छोड़ने के बाद शो के माहौल में एक बड़ा बदलाव देखा गया. उनकी विदाई पर जहां बाकी कंटेस्टेंट्स भावुक दिखे, वहीं अब उनके जाने के बाद प्रतियोगियों के बीच बढ़ती तनातनी यह दिखा रही है कि अब मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है.

क्या कहता है शो का फॉर्मेट?

‘राइज एंड फॉल’ का फॉर्मेट खुद में नया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के साथ सामंजस्य, रणनीति और दिमागी संतुलन बनाए रखना होता है. लेकिन अब जो घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे लगता है कि यह शो भी अब रिश्तों, टकराव और रहस्यों के खुलासों की ओर बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: 88 लाख में मिलेगा H-1B वीजा! ट्रंप की नीति ने बढ़ाई अमेरिका जाने वालों की टेंशन, टूटेगा भारतीयों का सपना?