गौरव खन्ना को लेकर आकांक्षा चमोला ने ऐसा क्या बोला, जो होने लगा वायरल, देखें VIDEO

Gaurav Khanna Akanksha Chamola: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ का पहला एपिसोड रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. शो में एंट्री लेते ही कंटेस्टेंट्स ने ऐसे खुलासे किए, जिसने सभी को चौंका दिया.

revelation on Lock Upp Sach Ya Saja Akanksha Chamola reveals she is divorcing Gaurav Khanna
Image Source: Social Media

Gaurav Khanna Akanksha Chamola: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ का पहला एपिसोड रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. शो में एंट्री लेते ही कंटेस्टेंट्स ने ऐसे खुलासे किए, जिसने सभी को चौंका दिया.

इंट्रोडक्शन राउंड में बताया गया कि आकांक्षा चमोला की सेल-मेट्स श्रेया कालरा और श्रेष्ठा अय्यर हैं. इसी दौरान उनसे कहा गया कि वह अपने बारे में ऐसा सच बताएं, जो किसी को पता न हो.

शो में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इस टास्क में आकांक्षा चमोला ने ‘एक्सपोज कार्ड’ चुना और बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वह और गौरव खन्ना अब तलाक ले रहे हैं. उनके इस बयान के बाद शो में मौजूद जेलर फराह खान और रितेश देशमुख भी हैरान रह गए.

पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं दोनों

आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि काफी समय से इस पर सोच-विचार चल रहा था. उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके बीच कोई झगड़ा या कड़वाहट नहीं है, लेकिन दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया अलग है.

परिवार ने भी दी थी सलाह

आकांक्षा ने आगे बताया कि तलाक से पहले दोनों परिवारों ने उन्हें एक और मौका देने की सलाह दी थी. इस दौरान दोनों ने साथ रहने और रिश्ते को सुधारने की कोशिश भी की, लेकिन बात नहीं बन पाई. उनके मुताबिक, अब दोनों के बीच पति-पत्नी जैसा रिश्ता महसूस नहीं होता.

‘लॉक अप’ सीजन 2 में कौन-कौन कंटेस्टेंट?

यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है और नए एपिसोड हर हफ्ते शनिवार से बुधवार रात 8 बजे आते हैं. इस सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट शामिल हैं, जिनमें सुनीता आहूजा, पामेला सेरेना, शिवांगी जोशी, सूफी मोतीवाला, श्रेया कालरा, रियाज़ अली, श्रेष्ठा अय्यर, धीरज धूपर, राम कपूर, योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, हर्षद चोपड़ा, वरुण यादव, आकांक्षा चमोला और माधुरी जैन ग्रोवर शामिल हैं. पहले ही एपिसोड में इतने बड़े खुलासे के बाद शो का ड्रामा और बढ़ गया है और दर्शक आगे के एपिसोड को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली से कश्मीर तक महसूस हुए तेज झटके, जानें पूरी जानकारी