बजट स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए Redmi ने चीन में नया Redmi 17 5G लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं चाहते हैं. कंपनी ने इसे तीन आकर्षक रंगों और दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा है. लॉन्च के साथ ही यह फोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है और अपनी कीमत के हिसाब से कई ऐसे फीचर्स लेकर आया है, जो इसे एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं.
चीन में Redmi 17 5G की कीमत और उपलब्धता
Redmi 17 5G की शुरुआती कीमत चीन में CNY 999 (करीब 14,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 (करीब 17,000 रुपये) है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Cold Mist Blue, Feather Mist White और Star Rock Black जैसे तीन कलर ऑप्शन्स में पेश किया है. फिलहाल इसकी बिक्री Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए चीन में शुरू हो चुकी है.
120Hz डिस्प्ले और नए चिपसेट के साथ दमदार परफॉर्मेंस
Redmi 17 5G में 6.9 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है. स्क्रीन 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, DC डिमिंग और Wet Touch 2.0 तकनीक के साथ आती है, जिससे गीले हाथों से भी बेहतर टच रिस्पॉन्स मिलता है. स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और इसमें 6nm प्रोसेस पर बना Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक जाती है. इसके साथ Mali G57 GPU, 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है.
कैमरा सेटअप और बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. हालांकि कैमरा सेटअप बेहद साधारण है, लेकिन रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे डिजाइन किया गया है. वहीं, इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,300mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है. फोन 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
Redmi 17 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, GPS, Galileo और QZSS जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं. फोन में एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और ई-कंपास जैसे जरूरी सेंसर भी शामिल हैं. इसका वजन लगभग 210 ग्राम है, जबकि इसकी मोटाई 8.15mm रखी गई है. बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ यह स्मार्टफोन उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है, जो सीमित बजट में भरोसेमंद 5G डिवाइस की तलाश कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone से Galaxy तक... सस्ते होंगे कई प्रीमियम स्मार्टफोन, कितनी मिलेगी छूट?