Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone से Galaxy तक... सस्ते होंगे कई प्रीमियम स्मार्टफोन, कितनी मिलेगी छूट?

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो Flipkart Freedom Sale 2026 आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है.

Flipkart Freedom Sale 2026 many premium smartphones to get cheaper Best Deals
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

Flipkart Freedom Sale 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो Flipkart Freedom Sale 2026 आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है. सेल शुरू होने से पहले ही कई प्रीमियम और मिड-रेंज स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर सामने आ गए हैं. इस बार Samsung, Apple, Google और Nothing जैसे बड़े ब्रांड के फोन पर हजारों रुपये की छूट मिलने की उम्मीद है.

आइए जानते हैं सेल में किन स्मार्टफोन पर सबसे ज्यादा बचत हो सकती है.

Samsung Galaxy S25 पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

Flipkart के टीजर के मुताबिक Samsung Galaxy S25 इस सेल की सबसे बड़ी डील में शामिल हो सकता है. इस फोन की लॉन्च कीमत 80,999 रुपये थी, लेकिन सेल के दौरान इसकी कीमत घटकर 57,999 रुपये तक पहुंच सकती है. यानी ग्राहकों को करीब 23 हजार रुपये की बचत हो सकती है.

iPhone 17 Pro Max पर भी मिलेगा ऑफर

Apple के लेटेस्ट iPhone 17 Pro Max पर भी अच्छा डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है. इसकी कीमत 1,49,900 रुपये से घटकर 1,41,900 रुपये हो सकती है.

अगर ग्राहक SBI बैंक के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड या Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 5,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. इसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 1,36,900 रुपये रह सकती है.

वहीं, iPhone 17 भी 80 हजार रुपये से कम कीमत में मिल सकता है. हालांकि इसकी अंतिम कीमत बैंक ऑफर पर निर्भर करेगी.

Nothing Phone 4a Pro भी होगा सस्ता

Nothing Phone 4a Pro खरीदने वालों के लिए भी अच्छी खबर है. इस फोन की मौजूदा कीमत 49,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान इसकी प्रभावी कीमत 43,999 रुपये तक आ सकती है.

यानी इस स्मार्टफोन पर करीब 6,000 रुपये की बचत होने की उम्मीद है.

Google Pixel 10 पर भी बड़ी कटौती

Google Pixel 10 भी Freedom Sale की बड़ी डील्स में शामिल हो सकता है. इसकी लॉन्च कीमत 79,999 रुपये थी, लेकिन सेल के दौरान इसे 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

इस तरह ग्राहकों को करीब 17,000 रुपये तक की सीधी बचत मिल सकती है. बैंक ऑफर मिलने पर इसकी कीमत और भी कम हो सकती है.

स्मार्टफोन खरीदने का अच्छा मौका

पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में Flipkart Freedom Sale 2026 उन लोगों के लिए अच्छा मौका हो सकती है, जो कम कीमत में नया फ्लैगशिप या प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.

सेल के दौरान बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और अन्य छूट भी मिल सकती है, जिससे ग्राहकों की कुल बचत और बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें- ब्रह्मोस, अग्नि-5 और K4... भारत की वो तीन मिसाइलें, जिनसे खौफ में रहते हैं दुश्मन! जानें इनकी ताकत