पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया Insta वीडियो, लोगों से की हैंडलूम डे मनाने की अपील, जानें क्या कहा

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (7 अगस्त) की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए एक विशेष वीडियो के माध्यम से इसी विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया.

pm narendra modi new instagram video promotes-handloom-swadeshi-message
Image Source: Social Media

PM Modi New Insta Video: भारत में हथकरघा केवल कपड़ा बनाने की परंपरा नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत, आत्मनिर्भरता और करोड़ों बुनकर परिवारों की आजीविका का प्रतीक है. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (7 अगस्त) की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए एक विशेष वीडियो के माध्यम से इसी विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया. उन्होंने स्वदेशी आंदोलन की ऐतिहासिक भावना को याद करते हुए देशवासियों से भारतीय हथकरघा उत्पादों को अपनाने और स्थानीय बुनकरों का समर्थन करने की अपील की. 

पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि वे स्थानीय हस्तनिर्मित वस्त्रों को प्राथमिकता दें, ताकि भारत की समृद्ध बुनाई परंपरा सुरक्षित रहे और लाखों कारीगरों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सके. उन्होंने कहा, साथियों, 7 अगस्त 1905 हमें भूलना नहीं है. 7 अगस्त 1905 को देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का आगाज हुआ था. आत्मनिर्भर भारत की नींव डाली गई थी. अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी. जन-जन जुड़ गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी वीडियो में आगे यह भी कहा, अभी पिछले सप्ताह आप सभी ने फ्रेंडशिप डे मनाया, मैं आग्रह करता हूं कि 7 अगस्त को हमें उसी उत्साह के साथ हैंडलूम डे मनाना है. हैंडलूम डे मनाने का मतलब है कि हर गरीब परिवार और बुनकर परिवार को घरे में कपड़े बनाते हैं, उनका उत्साह बढ़ाएं. हमारा कर्तव्य छोटे-छोटे परिवारों का सशक्त बनाएं. कुछ न कुछ जरूर खरीदें.

ये भी पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत का Gen-Z से संवाद, आंदोलन को लेकर कही ये बड़ी बात