क्या बिकने वाली है RCB? ललित मोदी की इस पोस्ट के बाद उठने लगे सवाल

आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर एक नई चर्चा तेज़ हो गई है. सवाल उठ रहा है कि क्या यह लोकप्रिय फ्रेंचाइजी जल्द ही अपने नए मालिक की तलाश में है? इस चर्चा को हवा दी है आईपीएल के जनक माने जाने वाले ललित मोदी ने, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इस मामले पर एक अहम पोस्ट साझा किया है.

RCB Is going to sell know what lalit modi remarks
Image Source: Social Media

आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर एक नई चर्चा तेज़ हो गई है. सवाल उठ रहा है कि क्या यह लोकप्रिय फ्रेंचाइजी जल्द ही अपने नए मालिक की तलाश में है? इस चर्चा को हवा दी है आईपीएल के जनक माने जाने वाले ललित मोदी ने, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इस मामले पर एक अहम पोस्ट साझा किया है.

ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि RCB को लेकर पहले जो बातें केवल अफवाहों तक सीमित थीं, अब लगता है कि वे सच साबित हो सकती हैं. उनके मुताबिक, RCB के मौजूदा मालिकों ने इसे बैलेंस शीट से हटाने यानी बेचने का इरादा कर लिया है. उन्होंने लिखा अब RCB पूरी तरह से बिक्री के लिए तैयार है. मुझे भरोसा है कि यह फ्रेंचाइजी एक बड़ा ग्लोबल फंड या सॉवरेन वेल्थ फंड खरीद सकता है. ललित मोदी ने यह भी जोड़ा कि RCB जैसी हाई-प्रोफाइल टीम में निवेश करना आज के समय में सबसे आकर्षक अवसरों में से एक हो सकता है.

वैल्यूएशन में बना सकती है नया रिकॉर्ड

ललित मोदी ने अपने पोस्ट में इस बात पर ज़ोर दिया कि RCB की ब्रांड वैल्यू इतनी मजबूत है कि इसकी बिक्री एक नया मूल्यांकन रिकॉर्ड बना सकती है. उन्होंने कहा कि यह साबित करेगा कि आईपीएल न सिर्फ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली लीग है, बल्कि यह सबसे मूल्यवान स्पोर्टिंग प्रॉपर्टी भी बन चुकी है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)

सिर्फ चैंपियन नहीं, एक आइकॉनिक ब्रांड भी है RCB

RCB कोई आम फ्रेंचाइजी नहीं है. यह वो टीम है जिसने आईपीएल में गेल, एबी डिविलियर्स, विराट कोहली जैसे क्रिकेट के दिग्गजों को साथ खेलते देखा है. विराट कोहली शुरू से इस टीम का हिस्सा रहे हैं और उनके नाम और ब्रांड से यह टीम गहराई से जुड़ी रही है. वर्ष 2025 में इस टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब भी जीत लिया, जिससे इसका मार्केट वैल्यू और ब्रांड पावर पहले से कहीं ज़्यादा हो गया है.

गुजरात टाइटंस के बाद अब RCB की बारी?

अगर RCB की बिक्री होती है, तो ये गुजरात टाइटंस के बाद दूसरी ऐसी टीम होगी, जिसकी मालिकाना हक में बदलाव देखने को मिलेगा. आपको याद होगा कि गुजरात टाइटंस को टॉरेंट ग्रुप ने खरीदा था. अब सभी की नजरें इस पर हैं कि क्या RCB भी किसी कॉर्पोरेट हाउस, प्राइवेट इक्विटी फर्म या ग्लोबल फाइनेंशियल ग्रुप के हाथों में जाती है?

यह भी पढ़ें: एशिया कप जीतकर मुंबई पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत, सूर्या बोले- जवाब देना जरूरी था