Ram Mandir New CEO: कौन संभालेगा राम मंदिर ट्रस्ट की कमान? आज बैठक में खुलेगा बड़ा राज

Ram Mandir New CEO: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक आज होगी, जिसमें नए CEO की नियुक्ति पर फैसला संभव है. 5585 आवेदनों की लंबी प्रक्रिया के बाद चयन समिति ने तीन नामों की सिफारिश की है.

Bharat 24

Ram Mandir New CEO: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को जल्द ही नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिल सकता है. CEO के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप दी है. समिति ने अंतिम चरण के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम सुझाए हैं. अब ट्रस्ट की बैठक में इन तीन नामों में से किसी एक के चयन पर फैसला हो सकता है.

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी महाराज के मुताबिक, आज होने वाली बैठक में CEO की नियुक्ति को लेकर निर्णय लिए जाने की संभावना है. यह नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है, जब मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद सामने आया था. ऐसे में ट्रस्ट के प्रशासन को अधिक व्यवस्थित और पेशेवर बनाने की दिशा में CEO की नियुक्ति को अहम कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- UP News: कौशांबी ब्लास्ट के बाद ताबड़तोड़ एक्शन, नौशाद एनकाउंटर में गिरफ्तार!