कौन हैं रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? जो बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर से है नाता

राम मंदिर ट्रस्ट की कमान अब भारतीय वायुसेना के अनुभवी अधिकारी के हाथों में होगी. रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का नया CEO नियुक्त किया गया है.

Jitendra Mishra Appointed Ram Mandir Trust New CEO
Image Source: Social Media

राम मंदिर ट्रस्ट की कमान अब भारतीय वायुसेना के अनुभवी अधिकारी के हाथों में होगी. रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का नया CEO नियुक्त किया गया है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न कमांड की जिम्मेदारी संभाल चुके मिश्रा के अनुभव को इस अहम पद के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

वेस्टर्न एयर कमांड की संभाल चुके हैं कमान

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड अधिकारी हैं. वह वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ में ऑपरेशन्स के डिप्टी चीफ और डॉक्ट्रिन, ऑर्गनाइज़ेशन एंड ट्रेनिंग के डिप्टी चीफ जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभाली हैं.

NDA और एयर फोर्स अकादमी के पूर्व छात्र

मिश्रा ने नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला और एयर फोर्स अकादमी, डुंडीगल से प्रशिक्षण लिया है. वह एयर फोर्स टेस्ट पायलट्स स्कूल, एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, मोंटगोमरी, अलबामा और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज के भी पूर्व छात्र हैं. उनके सैन्य करियर में रणनीतिक और प्रशासनिक दोनों तरह की जिम्मेदारियां शामिल रही हैं.

38 साल से ज्यादा का शानदार करियर

जितेंद्र मिश्रा को 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था. 38 साल से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 3,000 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव हासिल किया और 18 से अधिक प्रकार के फाइटर जेट, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर उड़ाए. अब सैन्य सेवा के लंबे अनुभव के बाद वह राम मंदिर ट्रस्ट के CEO के तौर पर नई जिम्मेदारी संभालेंगे.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट में होंगे 3 नए ट्रस्टी, इन नामों पर लगी मुहर, देखें पूरी लिस्ट