"मेरा हाल भी रघुवंशी जैसा...", गोवा जाते समय बीवी के सामने पीटा, 10 दिन बाद लौटा, पति की कहानी सुनकर चौंक जाएंगे आप

Prayagraj News: मध्य प्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की गूंज अभी थमी नहीं थी कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. फर्क इतना है कि इस बार शिकार बने युवक की जान बच गई और वह 10 दिन बाद सुरक्षित घर लौट आया.

raja-raghuvanshi-like-story-in-prayagraj-young-man-disappeared-while-going-goa-with-wife
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Freepik

Prayagraj News: मध्य प्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की गूंज अभी थमी नहीं थी कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. फर्क इतना है कि इस बार शिकार बने युवक की जान बच गई और वह 10 दिन बाद सुरक्षित घर लौट आया. यह मामला एक ऐसी साजिश की ओर इशारा करता है, जो रिश्तों की नींव को हिला देती है.

गोवा जाने निकले थे, जंक्शन से हुआ अपहरण

प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी तीन साल पहले सुरियावां थाना क्षेत्र की युवती से हुई थी. युवक और उसके पिता गोवा में एक निजी कंपनी में काम करते हैं. बीते 3 जून को युवक अपनी पत्नी को मायके छोड़ने गया था. फिर 4 जून को दोनों प्रयागराज जंक्शन से गोवा के लिए रवाना होने वाले थे. लेकिन स्टेशन पर कुछ ऐसा हुआ जिसने युवक की जिंदगी ही पलट दी.

पत्नी के सामने ही हमला, फिर हुआ अपहरण

जैसे ही दोनों प्लेटफॉर्म पर पहुंचे, वहां दो युवक आए जो महिला के परिचित थे. युवक के अनुसार, उन दोनों ने पत्नी के सामने ही उसे मारा-पीटा और जबरन कोलकाता जाने वाली ट्रेन में बैठाकर अगवा कर लिया. कोलकाता पहुंचने के बाद उसे धमकाया गया, कैद कर रखा गया और जान से मारने की धमकी दी गई.

भागकर बचाई जान, फिर लौटे गांव

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से किसी तरह जान बचाकर युवक 13 जून को अपने गांव लौटा. इसके बाद उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिवार और पुलिस को दी. परिजनों ने पहले सरायममरेज थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुरियावां थाने में मामला दर्ज कराने की सलाह दी. अब इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं—क्या यह एक सुनियोजित साजिश थी? क्या पत्नी इस पूरे मामले में शामिल थी? क्या यह भी राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह एक "सुपारी प्लान" था जो अधूरा रह गया?

ये भी पढ़ें: राजा की हत्या में तंत्र-मंत्र का एंगल, सोनम ने अपने पिता को बचाने के लिए दी पति की नरबलि? भाई का चौंकाने वाला आरोप