Bihar Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 1230 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 7 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए बिहार सरकार के कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद भरे जाएंगे, जिनमें सब डिविजनल ऑफिसर, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस, रिवेन्यू ऑफिसर और अन्य उच्च पद शामिल हैं.
पात्रता और योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है. यानी BA, BSc, BCom या किसी भी विषय से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि कुछ विशिष्ट पदों के लिए संबंधित विषयों की डिग्री आवश्यक हो सकती है, जैसे कॉमर्स, साइकोलॉजी, लॉ या इकोनॉमिक्स.
उम्र सीमा
उम्र सीमा उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गई है. सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष है, जबकि महिलाओं को 40 वर्ष तक की छूट दी गई है. OBC और EBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40-42 वर्ष की सीमा है, जबकि SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 42 वर्ष तक आवेदन की अनुमति है.
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है. यदि कोई उम्मीदवार आधार कार्ड का इस्तेमाल नहीं करता, तो उसे अतिरिक्त 200 रुपये बायोमेट्रिक शुल्क देना पड़ सकता है.
चयन प्रक्रिया
BPSC इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से करेगी. पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे. इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) होगी, जो लिखित होती है और मेरिट में सबसे अधिक महत्व रखती है. अंतिम चरण में उम्मीदवार का इंटरव्यू होगा, जिसमें पर्सनालिटी और आत्मविश्वास का मूल्यांकन किया जाएगा. तीनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का ही अंतिम चयन होगा.
परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा में 150 अंकों के सवाल होंगे और इसके लिए दो घंटे का समय मिलेगा. इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होती है. मुख्य परीक्षा में जनरल स्टडीज, निबंध और एक वैकल्पिक विषय शामिल होगा. इंटरव्यू 120 अंकों का होगा, जो फाइनल मेरिट में जोड़ा जाएगा.
वेतन और भत्ते
चयनित उम्मीदवारों को Level 9 के पदों पर 61,500 से 72,000 रुपये तक वेतन मिलेगा. वहीं Level 7 के पदों पर 59,000 रुपये से अधिक सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे.
कैसे करें आवेदन?
ये भी पढ़ें: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मध्य प्रदेश में 1200 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी