Railway Recruitment 2026: भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने इस साल एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की योजना बनाई है, जिसमें रेलवे में तकनीशियन के 6565 पदों के लिए आवेदन मंगाए जाएंगे. यह भर्ती प्रक्रिया रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से पूरी की जाएगी और जल्द ही इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है. रेल मंत्रालय ने सभी रेलवे जोन और प्रोडक्शन यूनिट्स से रिक्त पदों की जानकारी एक हफ्ते के भीतर मांग ली है, ताकि भर्ती प्रक्रिया को शीघ्रता से शुरू किया जा सके. यह भर्ती रेलवे के विभिन्न तकनीकी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है.
रेलवे में तकनीशियन की 6565 पदों पर भर्ती
रेलवे में इस साल तकनीशियन के कुल 6565 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे ने एक ही साथ सभी 39 अलग-अलग कैटेगरी के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने का निर्णय लिया है. इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों की योग्यता, मेडिकल मानकों और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान में रखते हुए चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को संबंधित रेलवे जोन और विभागों में नियुक्त किया जाएगा.
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस भर्ती से न केवल नई नौकरी के अवसर पैदा होंगे, बल्कि रेलवे की कार्यकुशलता और सेवाओं को भी बेहतर बनाया जा सकेगा. खासकर मैकेनिकल और इंजीनियरिंग विभागों में टेक्नीशियनों की कमी को पूरा करने के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
कौन से रेलवे जोन में रिक्तियां हैं?
रेलवे में तकनीशियन के पदों की भर्ती विभिन्न जोनों और प्रोडक्शन इकाइयों में की जाएगी. इनमें मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, पूर्व रेलवे, दक्षिण रेलवे जैसे प्रमुख रेलवे जोन शामिल हैं. इसके अलावा, कुछ उत्पादन इकाइयों और कोच फैक्ट्रियों में भी टेक्नीशियन के पद खाली हैं. इन रिक्तियों को भरने से रेलवे के कार्यों में सुधार आएगा, और साथ ही कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से कामकाजी माहौल भी बेहतर होगा.
जोन-वाइज स्वीकृत रिक्त पदों की संख्या
ALP के 11,127 पदों पर भी भर्ती
रेलवे के विभिन्न जोन में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के कुल 11,127 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है. इस भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किया गया था. इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2026 से ऑनलाइन शुरू होगी.
ये भी पढ़ें: खुशखबरी! इस साल 81000 पदों पर निकलेंगी भर्तियां, सीएम योगी ने खुद दी जानकारी; जानें पूरी डिटेल