खुशखबरी! इस साल 81000 पदों पर निकलेंगी भर्तियां, सीएम योगी ने खुद दी जानकारी; जानें पूरी डिटेल

UP Police 81000 Recruitment: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने युवाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे.

Uttar Pradesh 81,000 positions will be filled this year CM Yogi himself provided the information
Image Source: Social Media

UP Police 81000 Recruitment: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने युवाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे. सीएम योगी ने इस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं.

गुरुवार को लखनऊ में पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस साल 81 हजार पदों पर पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए.

युवाओं के लिए खुशखबरी

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने कहा, "वित्तीय वर्ष 2026-27 में यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और एक सक्षम, ऊर्जावान और आधुनिक पुलिस बल तैयार होगा."

पारदर्शिता और शुचिता पर जोर

सीएम योगी ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित हो और आरक्षण नियमों का पालन किया जाए. साथ ही, शुचिता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए. उन्होंने बैठक में एक बार फिर से राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दिया और कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पीआरवी-112 सेवा की समीक्षा

सीएम योगी ने पीआरवी-112 सेवा की भी समीक्षा की और कहा कि वर्तमान में लगभग 6 मिनट के औसत रिस्पॉन्स टाइम को और कम करने की कोशिश की जाए. इसके अलावा, उन्होंने निर्देश दिए कि पीआरवी वाहनों की लोकेशन सही तरीके से तय की जाए और उनका सतत मूवमेंट सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़े और अपराधियों को कड़ा संदेश मिले.

इस तरह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस में भर्ती के साथ-साथ सुरक्षा और पारदर्शिता के मामलों पर भी जोर दिया, जिससे युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ राज्य की सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: मैच से पहले पंजाब को लगा झटका! CSK के खिलाफ कप्तान के खेलने पर सस्पेंस; जानें संभावित प्लेइंग 11