RRB ALP recruitment 2026: देशभर के युवाओं के लिए खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 का नोटिस जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए देश के विभिन्न रेलवे जोन में कुल 11,127 पदों को भरा जाएगा. आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग पास उम्मीदवारों के लिए यह मौका काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. फिलहाल छोटा नोटिस जारी किया गया है, जबकि विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही आएगा, जिसमें सभी आवश्यक जानकारी जैसे जोनवार रिक्तियां, परीक्षा सिलेबस, आवेदन शुल्क, आरक्षण नियम और मेडिकल मानक शामिल होंगे.
आवेदन प्रक्रिया और तारीखें
असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई 2026 से शुरू होंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को केंद्रीकृत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसी समय अपनी पसंद का रेलवे भर्ती बोर्ड चुनना होगा.
पद और सैलरी
असिस्टेंट लोको पायलट पद 7वें वेतन आयोग के लेवल-2 पे स्केल के तहत आता है. इस पद पर चयन होने के बाद शुरुआती वेतन ₹19,900 प्रति माह होगा. इसके अलावा रेलवे के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिससे कुल सैलरी और बढ़ जाएगी.
पात्रता और योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना आवश्यक है. इसके साथ ही आईटीआई (NCVT/SCVT) प्रमाणपत्र होना चाहिए. डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल) या बीई/बीटेक करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं. आईटीआई उम्मीदवारों के लिए मान्य ट्रेडों में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नर, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक शामिल हैं.
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.
चयन प्रक्रिया
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार 15 मई 2026 से रेलवे के कॉमन एप्लीकेशन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन भरते समय सभी जानकारी सही-सही भरना अनिवार्य है, क्योंकि बाद में सुधार का मौका नहीं मिलेगा. अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें: बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका! SBI में 4000 पदों पर होगी भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी