West Bengal Election Result 2026: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, जो हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए थे, उन्होंने पार्टी की विधानसभा चुनावों में मिली शानदार जीत पर बधाई दी है.
इस जीत के लिए राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के योगदान को श्रेय दिया. उन्होंने इसे एक ऐसी जीत बताया, जो उन सभी नागरिकों की है, जो एक विकसित भारत की आकांक्षा रखते हैं.
"शानदार जीत के लिए बीजेपी परिवार को बधाई"
अपने एक्स पोस्ट में राघव चड्ढा ने कहा, "शानदार चुनाव नतीजों के लिए पूरे बीजेपी परिवार को बधाई, पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक और निर्णायक जीत दर्ज की गई है जो वास्तव में उल्लेखनीय है." राज्यसभा सांसद ने आगे कहा, "असम और पुदुचेरी के नतीजे विकास और सशक्त शासन में लोगों के लगातार भरोसे को और अधिक दिखाते हैं."
Congratulations to the entire BJP family on the impressive election results, with West Bengal marking a historic & decisive victory that stands out as truly remarkable.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) May 4, 2026
The outcomes from Assam and Puducherry further reflect people’s continued faith in development and strong…
"विकसित भारत की आकांक्षा रखने वाले हर लोगों की जीत"
राघव चड्ढा ने कहा, "ये जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व, माननीय गृह मंत्री अमित शाह की दूरदृष्टि और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के समर्पित प्रयासों का प्रमाण है. ये जीत एक सशक्त और अधिक विकसित भारत की आकांक्षा रखने वाले हर लोगों की जीत है."
ये भी पढ़ें: बंगाल आज भय मुक्त हुआ है... पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत पर बोले पीएम मोदी, राजनीतिक हिंसा पर की ये अपील