बंगाल आज भय मुक्त हुआ है... पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत पर बोले पीएम मोदी, राजनीतिक हिंसा पर की ये अपील

PM Modi On Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बड़ी जीत के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदल गया है. प्रचंड बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित किया.

PM Modi speaks on massive victory in West Bengal appeals against political violence
Image Source: ANI

PM Modi On Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बड़ी जीत के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदल गया है. प्रचंड बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित किया.

“बंगाल आज भय मुक्त हुआ है” 

अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि आज से बंगाल भय मुक्त हुआ है और विकास के भरोसे से युक्त हुआ है. पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं है, बल्कि यह जनता के विश्वास और लोकतंत्र की ताकत का प्रतीक है. उन्होंने सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को इस सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि यह उनकी मेहनत का नतीजा है.

बंगाल में नई सरकार का पहला बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि बंगाल की नई सरकार अपनी पहली बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू करेगी. उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य के लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. उनके अनुसार, बीजेपी सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य लोगों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना और हर वर्ग को फायदा देना है.

राजनीतिक हिंसा पर पीएम मोदी की अपील

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल में वर्षों से चली आ रही राजनीतिक हिंसा पर भी बात की. उन्होंने कहा कि राज्य में बहुत लोगों ने इस हिंसा में अपनी जान गंवाई है और अब इस स्थिति को पूरी तरह खत्म करने का समय आ गया है. उन्होंने साफ कहा कि आज से इसे बंद कर देना चाहिए और अब राज्य में सिर्फ विकास की बात होनी चाहिए, डर की नहीं.

“बदला नहीं, बदलाव चाहिए”

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राजनीतिक दलों और नेताओं से अपील की कि अब समय बदल गया है. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी जीती है तो इसका मतलब बदला नहीं, बल्कि बदलाव होना चाहिए. उन्होंने सभी दलों से कहा कि वे पुरानी राजनीतिक दुश्मनी और मतभेद को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें.

लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत

पीएम मोदी ने कहा कि यह दिन लोकतंत्र में जनता के विश्वास को दर्शाता है. उन्होंने इसे एक नया इतिहास बताया और कहा कि बंगाल की जनता ने विकास और स्थिरता के पक्ष में बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने यह भी कहा कि यह पहला विधानसभा चुनाव था जब बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व में पार्टी ने इतना बड़ा प्रदर्शन किया है, और यह पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय

प्रधानमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस जीत के पीछे सालों की मेहनत, संघर्ष और जनता के बीच लगातार काम करना शामिल है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी का संदेश लोगों तक पहुंचाया और जनता का भरोसा जीता.

ये भी पढें- धुरंधरों का हुआ सफाया, 2 साल पुरानी पार्टी ने मारी बाजी... तमिलनाडु के रण में कैसे चला विजय का जादू?