Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्ढा का बड़ा ‘पलायन’! अरविंद केजरीवाल को सबसे बड़ा झटका

Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्डा समेत सात आम आदमी पार्टी सांसद बीजेपी में शामिल होते हैं. राज्यसभा सभापति ने अपनी आधिकारिक मुहर भी इस पर लगा दी है और केजरीवाल का साथ छोड़ अब राघव की टोली केसरिया रंग में रंग चुकी है.

Bharat 24

Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्डा समेत सात आम आदमी पार्टी सांसद बीजेपी में शामिल होते हैं. राज्यसभा सभापति ने अपनी आधिकारिक मुहर भी इस पर लगा दी है और केजरीवाल का साथ छोड़ अब राघव की टोली केसरिया रंग में रंग चुकी है. गेम पूरी तरह पलट चुका है. यानी दिल्ली से पंजाब तक झाड़ू बिखर गई है और कमल खेल उठा है. जो कभी अरविंद केजरीवाल के खासम खास रहे और जो केजरीवाल के हनुमान कहे जाते थे. आज उन्होंने ही बीजेपी का दामन थाम लिया है. राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने राघव चड्डा, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह समेत सात सांसदों के बीजेपी में बिल को मंजूरी दे दी.

ये भी पढ़ें- आधुनिक हथियार, कामीकाज़े ड्रोन और... ऑपरेशन सिंदूर के बाद कितना बदल गई भारतीय सेना? जानें पूरी जानकारी