हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. पुलिस की जांच के अनुसार, राधिका के सोशल मीडिया पर वीडियो और रील्स पोस्ट करने को लेकर उनके पिता दीपक यादव का गुस्सा बढ़ गया था, और ये गुस्सा शायद हत्या के कारण का हिस्सा बन गया.