Patna : राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे होने पर कार्यक्रम, शामिल होंगे Amit Shah

आज यानी 7 नवंबर का दिन भारतीय इतिहास में एक अहम पड़ाव लेकर आया है. राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के आज 150 वर्ष पूरे हो चुके हैं. इस ऐतिहासिक मौके को भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार ने एक राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में मनाने की योजना बनाई है. देशभर में 150 प्रमुख स्थलों पर सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्कूली छात्र, युवा, स्वयंसेवी संगठन और आम नागरिक शामिल होंगे.