Whatsapp Chat Protection Settings: अगर आपको लगता है कि सिर्फ एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन ही आपकी WhatsApp चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए काफी है, तो एक बार फिर सोचिए. तकनीक के इस दौर में सिर्फ ऐप के अंदर नहीं, बल्कि फोन तक पहुंच रखने वाले लोग भी आपकी निजी बातचीत तक पहुंच बना सकते हैं. ऐसे में अगर आप नहीं चाहते कि कोई भी आपकी प्राइवेट चैट्स को चुपचाप पढ़ ले, तो आपको WhatsApp की कुछ खास सिक्योरिटी सेटिंग्स को एक्टिवेट करना होगा.
WhatsApp ने हाल ही में कई ऐसे एडवांस प्राइवेसी फीचर्स जोड़े हैं, जो आपकी चैट्स को ना सिर्फ लॉक करते हैं, बल्कि चाहें तो उन्हें पूरी तरह छुपा भी सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे आप अपनी WhatsApp चैट्स को Z लेवल की सुरक्षा दे सकते हैं.
1. WhatsApp ऐप लॉक: चैट्स तक किसी की पहुंच ही नहीं
अगर आप चाहते हैं कि कोई भी व्यक्ति आपकी WhatsApp खोल ही न पाए, तो सबसे पहले App Lock फीचर को ऑन करें.
कैसे ऑन करें:
WhatsApp खोलें → Settings → Privacy → App Lock → Face ID / Fingerprint / पासकोड चुनें
यह फीचर सुनिश्चित करता है कि कोई भी आपकी गैर-मौजूदगी में WhatsApp खोलकर आपकी बातचीत न पढ़ सके. आप चाहें तो लॉक को WhatsApp बंद होते ही एक्टिवेट कर सकते हैं, या फिर कुछ देर बाद ऑटोमैटिक.
2. लॉक करें खास चैट्स, और छिपा दें बाकी दुनिया से
अब बात करते हैं उन चैट्स की जो सबसे ज्यादा प्राइवेट हैं, जैसे पर्सनल रिलेशनशिप, बैंकिंग डिटेल्स या अन्य संवेदनशील बातचीत. WhatsApp अब आपको इंडिविजुअल चैट्स को लॉक करने की सुविधा देता है. ये चैट्स सामान्य चैट लिस्ट से गायब हो जाती हैं और ‘Locked Chats’ फोल्डर में चली जाती हैं.
कैसे ऑन करें:
किसी चैट को लॉन्ग प्रेस करें → “Lock Chat” पर टैप करें
लॉक के बाद, चैट्स तक पहुंचने के लिए आपको अपने फिंगरप्रिंट या फेस आईडी की जरूरत होगी.
3. छिपाएं लॉक की गई चैट्स, बनाएं सीक्रेट कोड
यह फीचर उन लोगों के लिए है जो चाहते हैं कि कोई जान ही न सके कि कोई चैट लॉक की गई है. WhatsApp का “Secret Code” फीचर अब आपको लॉक की गई चैट्स को भी छिपाने का ऑप्शन देता है. आप चाहें तो इस सीक्रेट कोड में इमोजी भी जोड़ सकते हैं, जिससे पासवर्ड और भी यूनिक हो जाएगा.
कैसे सेट करें:
Locked Chats फोल्डर खोलें → ऊपर राइट साइड में सेटिंग्स आइकन टैप करें → “Secret Code” चुनें और सेट करें
अब जब आप WhatsApp के सर्च बार में यह सीक्रेट कोड टाइप करेंगे, तभी वह छिपी हुई चैट सामने आएगी.
यह भी पढ़ें- अमेरिकी टैरिफ पर PM Modi का ट्रंप को करारा जवाब, कहा- हम तेज बहती धारा को भी मोड़ने...