Karnataka: कर्नाटक में BJP बनाम कांग्रेस से गरमाई सियासत, जानें क्यों हनुमान पर हो रहा घमासान?

Karnataka: कर्नाटक में BJP बनाम कांग्रेस से गरमाई सियासत, जानें क्यों हनुमान पर हो रहा घमासान?

मांड्या, भारत 24 डिजिटल डेस्क: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासत शुरू हो गई है. मांड्या जिले के केरागोडु गांव में रविवार को उस समय तनाव पैदा हो गया, जब अधिकारियों ने 108 फुट ऊंचे स्तंभ से लहरा रहे भगवान हनुमान के झंडे (Hanuman Flag) को उतार दिया. सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर गए. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया और लाठीचार्च भी किया गया. 

हनुमान ध्वज की जगह राष्ट्रीय ध्वज

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने ध्वज स्तंभ पर हनुमान ध्वज की जगह राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया. रंग मंदिर के पास फ्लैग पोस्ट को केरागोडु और 12 पड़ोसी गांवों के निवासियों के साथ बीजेपी और जेडीएस कार्यकर्ताओं सहित कुछ संगठनों ने मार्च निकालने का ऐलान किया. भाजपा नेताओं और हिंदू कार्यकर्ताओं ने झंडा हटाए जाने की कड़ी निंदा की. मामला की गंभीरता और तूल पकड़ता देखते हुए इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 (Section 144 imposed) लगा दी गई. 

कांग्रेस सरकार के खिलाफ लगाए नारे 

कुछ प्रदर्शनकारियों ने सिद्धरमैया (Siddaramaiah) के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार और मांड्या से कांग्रेस विधायक गनीगा रविकुमार के प्रति अपने आक्रोश जताया और उनके खिलाफ नारे लगाए. वहीं सीएम सिद्धरमैया  ने कहा कि यह स्थिति राज्य सरकार के खिलाफ लोगों को व्यवस्थित रूप से उठाने के इरादे से पैदा की गई है. दूसरी तरफ प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे और ध्वज स्तंभ के आधार पर एक छोटे भगवा झंडे के साथ भगवान राम के चित्र वाला एक फ्लेक्स बोर्ड लगा दिया और 'जय श्री राम, जय हनुमान' के नारे लगाए.