चंडीगढ़, भारत 24 डिजिटल डेस्क: बिजली की बचत और सस्ती खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चल रही है. इसी के चलते हरियाणा में ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार (Manohar Lal Sarkar) की ओर से किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इसके लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM Kusum Yojana) स्कीम के तहत हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने 75 प्रतिशत अनुदान पर सोलर वाटर पम्पिंग सिस्टम के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किया था. जिसकी अंतिम तिथि अब बड़ा दी गई है.
कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?
राज्य सरकार की ओर से पीएम-कुसुम योजना केलिए किसान saralharyana.gov.in पोर्टल पर 19 जनवरी 29 जनवरी 2024 तक जाकर एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं. इससे पहले अंतिम तिथि 28 जनवरी थी, जिसे अब बड़ा दिया गया है. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जमीन की फर्द, आधार कार्ड, फॅमिली आई.डी. व वचन पत्र जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे.
कौन कर सकता है अप्लाई?
यह आवेदन वह किसान कर सकते हैं, जिनके परिवार पहचान पत्र पर सोलर वाटर पंप का कनेक्शन व बिजली आधारित पंप न हो. मिली जानकारी के मुताबिक इस साल के लक्ष्य के अनुसार लाभार्थी का चयन परिवार के वार्षिक आय और भूमि के आधार पर किया जाएगा. इसमें जो भी किसान इसका लाभ लेना चाहते हैं वो पोर्टल पर कंपनी का चयन करके अपना लाभार्थी हिस्सा जमा करवा सकेंगे. इसकी जानकारी उनके मोबाइल नंबर और विभाग की वेबसाइट पर दे दी जायेगी.