Haryana: कर्णेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे CM मनोहर, लगाए जय श्री राम के नारे; कहा-'सौगंध हमारी पूरी हुई...'

Haryana: कर्णेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे CM मनोहर, लगाए जय श्री राम के नारे; कहा-'सौगंध हमारी पूरी हुई...'

चंडीगढ़, भारत 24 डिजिटल डेस्क: अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर देशभर में विशेष तैयारियां की गई. हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के भी सभी शहरों को दिवाली की तरह सजाया गया. बाजारों को सुंदर लाइटो और श्री राम की ध्वजा से सजाया गया है. इस सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal Khattar) दोपहर 11 बजे करनाल के सेक्टर 7 स्थित कर्णेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्क्रीन पर देखा. इस दौरान उनके साथ तमाम अन्य नेता भी मौजूद रहें.

'सौगंध हमारी पूरी हुई'- सीएम मनोहर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम के दौरान  जय श्रीराम  (Jai Shree Ram) के नारे लगाए और कहा कि 'सौगंध हमारी पूरी हुई,  मंदिर वहीं बनाया है.' सीएम मनोहर लाल के साथ हुंचे लोगों ने भी जय श्री राम का जयकारा लगाया. इस दौरान मंदिर परिसर में ही विशाल प्रसादी का आयोजन किया गया. लगभग दो हजार लोग शामिल हुए. बंगलौर से मंगवाए गए फूलों से विशेष सजावट की गई. 

सीएम ने मंदिर में कलश रखा 

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 'आज का दिन बेहद विशेष दिन है. 500 साल के इंतजार के बाद आज राम लला के मंदिर का उद्घाटन हुआ.' सीएम ने इस दौरान कर्णेश्वर महादेव मंदिर में कलश रखा और रामसेतु से लाए हुए पत्थर भी देखे. बता दें कि चंडीगढ़ में जगह-जगह विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. नगर निगम ऑफिस में राम मंदिर मॉडल की स्थापना की गई. उधर, पंजाब में भी प्राण प्रतिष्ठा पर खूब तैयारियां की गई. जगह-जगह प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया गया. पूरे सूबे में भगवा रंग ही दिखाई दिया.