CM मनोहर लाल ने युवाओं को दिया जीवन में सफल होने का मंत्र, बताए डिजिटल युग के फायदे

CM मनोहर लाल ने युवाओं को दिया जीवन में सफल होने का मंत्र, बताए डिजिटल युग के फायदे

चंडीगढ़, न्यूज डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) देश के भविष्य का आधार बनने वाले प्रदेश के युवाओं से आए दिन संवाद करते रहते हैं और उन्हें  जीवन में सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हुए सफल होने का संदेश देते हैं. एक बार फिर सीएम युवाओं से ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और उनसे बात की. इस दौरान सीएम ने कहा- 'इस उम्र में ऐसा होता है... कई तरह के विचार आते हैं. लेकिन जीवन में कुछ भी करने से पहले मन में जरूर विचार करें. जो करें सोच समझकर करें'

'दूसरो की नकल नहीं करनी चाहिए'- सीएम

अपने संबोधन में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हम सबके सामने जीवन में कई मुश्किलें आती हैं. लेकिन हमें हर मुश्किल को चुनौती मानकर उसका मुकाबला करना चाहिए तभी हमें सफलता मिलेगी. जब भी कभी ये चुनौती भारी पड़ती है  तो समझो की हम उसको दूर करने के लिए सफलता भी हमारे सामने जल्द ही आती है.' सीएम ने आगे ये भी कहा कि हमें दूसरो की नकल नहीं करनी चाहिए. अपना जो काम करें उसे अच्छे से करना चाहिए. 

डिजिटल युग के बारे में क्या बोले सीएम?

सीएम ने टीम वर्क पर वोकस करते हुए युवाओं से कहा कि 'हमें टीम वर्क सिखना चाहिए. अपनी सोच को सकारात्मक रखें... दिल में उमंग और मन में उत्साह होना चाहिए. इसके लिए जरूरी है योग. अपनी आदते ठीक रखें और नई चीजें सीखें.' सीएम ने युवाओं को बताया कि नई जगहों की यात्रा करना और नए लोगों से मिलना जीवन में कितना जरूरी है. इस दौरान सीएम ने आधुनिक डिजिटल के फायदे भी बताएं. सीएम ने कहा 'इस डिजिटल युग में आपको बहुत सारे अवसर मिलने वाले हैं. बहुत से लोगों इस डिजिटल को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर छोटे से ऊपर पहुंच गए हैं.'