AI कैमरा, 5520mAh बैटरी... लॉन्च से पहले सामने आए इस धाकड़ फोन के धांसू स्पेसिफिकेशन्स, पढ़ें डिटेल

Poco M8 Features: Poco M8 की लॉन्चिंग का समय करीब आ चुका है, और अब इसकी लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आ रही है. इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट 8 जनवरी 2026 है, और यह फोन भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:00 बजे Flipkart पर उपलब्ध होगा.

Poco M8 features and specifications revealed ahead of its launch on January 8 2026
Image Source: Social Media

Poco M8 Features: Poco M8 की लॉन्चिंग का समय करीब आ चुका है, और अब इसकी लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आ रही है. इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट 8 जनवरी 2026 है, और यह फोन भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:00 बजे Flipkart पर उपलब्ध होगा. इसके पहले ही, फ्लिपकार्ट पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे फोन के कई प्रमुख फीचर्स सामने आ गए हैं.

बेहतर डिस्प्ले और डिजाइन

Poco M8 में 6.77 इंच का 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जो एक बेहतरीन और स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस देगा. इसके डिस्प्ले में 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा, जिससे यूज़र्स को उच्च गुणवत्ता वाली स्क्रीन पर काम करने का अनुभव मिलेगा. Poco का दावा है कि यह स्मार्टफोन सेगमेंट का सबसे टिकाऊ 3D कर्व्ड डिस्प्ले देने वाला होगा, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है.

पोटो M8 का लाइट और स्लिम डिजाइन

Poco M8 का वजन लगभग 178 ग्राम होगा, जो कि इसे हल्का और इस्तेमाल में आरामदायक बनाएगा. स्मार्टफोन की मोटाई 7.35mm होगी, जिससे यह बेहद पतला स्मार्टफोन साबित होगा. Poco ने इसके डिजाइन को भी शोकेस किया है, जिसमें घुमावदार मेटल फ्रेम और टेक्सचर्ड बैक पैनल का इस्तेमाल किया गया है. इसके कैमरा मॉड्यूल के ऊपर उभरा हुआ डिज़ाइन इस स्मार्टफोन को और भी आकर्षक बनाता है.

क्लासिक कैमरा और पावरफुल बैटरी

Poco M8 5G में पीछे की ओर 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा सेटअप होगा, जो ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टेम के साथ आएगा. इस सेटअप में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश होगा, जिससे शानदार फोटोग्राफी का अनुभव मिलेगा. स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 6 जनरेशन 3 चिपसेट हो सकता है, साथ ही इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प होगा.

Poco M8 5G में 5520mAh की बैटरी दी जाएगी, जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसका मतलब यह है कि स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज किया जा सकेगा, और रिवर्स चार्जिंग के जरिए दूसरे डिवाइसेज़ को भी चार्ज किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: अरे गजब! इस इंडियन यूट्यूब चैनल ने AI की बदौलत कर डाली छप्परफाड़ कमाई, एक साल में छापे 38 करोड़ रुपये