गुजरात को 60,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, समुद्री विकास से लेकर सौर ऊर्जा तक बड़ा फोकस

PM Modi On Gujarat Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने गृह राज्य गुजरात के विकास को नई रफ्तार देने के लिए शनिवार को एक अहम दौरे पर हैं. इस दौरे की शुरुआत भावनगर से हुई, जहां प्रधानमंत्री ने ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम के तहत 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

PM Modi will gift projects worth more than Rs 60000 crore to Gujarat
Image Source: ANI

PM Modi On Gujarat Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने गृह राज्य गुजरात के विकास को नई रफ्तार देने के लिए शनिवार को एक अहम दौरे पर हैं. इस दौरे की शुरुआत भावनगर से हुई, जहां प्रधानमंत्री ने ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम के तहत 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उनका यह दौरा समुद्री, ऊर्जा, पर्यटन और अवसंरचना क्षेत्रों में बड़े बदलावों का संकेत देता है.

प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:30 बजे भावनगर पहुंचे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद वे धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण कर दोपहर 1:30 बजे संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए.

लोथल में बन रहा भारत का पहला नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स

इस दौरे का एक अहम पड़ाव लोथल रहा, जहां पीएम मोदी ने भारत के पहले नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (NMHC) की प्रगति का जायजा लिया. करीब 4,500 करोड़ रुपये की लागत से 375 एकड़ में बनने वाला यह कॉम्प्लेक्स समुद्री विरासत के संरक्षण का प्रतीक होगा. इसमें 77 मीटर ऊंचा लाइटहाउस म्यूजियम, 14 गैलरी, तटीय राज्यों के पवेलियन, चार थीम पार्क, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और 100 कमरों वाली टेंट सिटी जैसी सुविधाएं होंगी.

समुद्री परियोजनाओं से होगा तटीय भारत का कायाकल्प

प्रधानमंत्री मोदी ने 7,870 करोड़ रुपये से अधिक की समुद्री परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें शामिल हैं:

  • मुंबई अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन
  • कोलकाता पोर्ट में नया कंटेनर टर्मिनल
  • पारादीप पोर्ट पर नया कार्गो हैंडलिंग सिस्टम
  • कांडला के दीनदयाल पोर्ट में मल्टी-कार्गो टर्मिनल का विकास
  • चेन्नई, एन्नोर और कार निकोबार में नई बंदरगाह सुविधाएं
  • गुजरात को मिलेगी 26,354 करोड़ की विकास योजनाएं
  • इस दौरे के दौरान पीएम मोदी गुजरात में ऊर्जा, परिवहन, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़ी 26,354 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे. इसमें शामिल हैं:
  • चारा पोर्ट पर एचपीएलएनजी रीगैसिफिकेशन टर्मिनल
  • गुजरात आईओसीएल रिफाइनरी के नए प्रोजेक्ट
  • पीएम-कुसुम योजना के तहत 475 मेगावाट सोलर फीडर का उद्घाटन

कच्छ का धोरडो बना चौथा सौर गांव

प्रधानमंत्री ने कच्छ के धोरडो गांव को राज्य के चौथे सौर गांव के रूप में राष्ट्र को समर्पित किया. इस गांव के 81 घरों में 177 किलोवाट की रूफटॉप सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिससे यह गांव पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित हो गया है. संयुक्त राष्ट्र के ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ के रूप में पहले ही सम्मानित हो चुका धोरडो अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी मिसाल बन गया है.

समुद्री नीति की नई दिशा

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने समुद्री और बंदरगाह क्षेत्र के लिए नई नीति की भी घोषणा की. इस नीति के साथ-साथ कई सरकारी और निजी समझौता ज्ञापन (MoUs) पर हस्ताक्षर भी हुए, जिससे इस क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के बगराम एयर बेस को वापस पाने के लिए क्यों बेचैन है अमेरिका, क्या है ट्रंप का प्लान?