बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार, 35 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार का सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार हुा. लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई.

West Bengal Cabinet Expansion 35 MLAs took oath as ministers
Image Source: Social Media

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार का सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार हुा. लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिससे राज्य सरकार का कैबिनेट अब पूरी तरह आकार लेता नजर आ रहा है. इस विस्तार में कई अनुभवी नेताओं के साथ कुछ चर्चित चेहरों को भी जगह मिली है. 

बता दें कि विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने राज्य में नई सरकार का गठन किया था. मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को शपथ ली थी और उनके साथ पांच मंत्रियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी. अब करीब एक महीने बाद हुए इस बड़े विस्तार के साथ मंत्रिपरिषद में कुल मंत्रियों की संख्या 41 हो गई है. 

क्रिकेट के मैदान से सत्ता के गलियारों तक पहुंचे अशोक डिंडा

मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे अधिक चर्चा पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा को लेकर रही. भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और मोयना से विधायक चुने गए डिंडा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. खेल जगत से राजनीति में आए डिंडा की यह नई जिम्मेदारी उनके राजनीतिक करियर का बड़ा पड़ाव मानी जा रही है. उनके अलावा दीपक बर्मन, स्वप्न दासगुप्ता, तपस रॉय, शंकर घोष, मनोज कुमार ओराम, अर्जुन सिंह और गौरी शंकर घोष जैसे कई प्रमुख नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया.

कैबिनेट मंत्री 

  • दीपक बर्मन
  • तापस रॉय
  • डॉ. शंकर घोष
  • मनोज कुमार उराँव
  • अर्जुन सिंह
  • गौरी शंकर घोष
  • स्वपन दासगुप्ता
  • जग्गन्नाथ चट्टोपाध्याय
  • कल्याण चक्रवर्ती
  • अजय पोद्दार
  • सारदवत मुखर्जी
  • दूध कुमार मंडल
  • अनुप कुमार दास 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • डॉ. इंद्रनील खान
  • मालती राव रॉय
  • राजेश महतो

राज्य मंत्री 

  • जोएल मुर्मू
  • हरे कृष्ण बेरा
  • आनंदमय बर्मन
  • अशोक डिंडा
  • नदियार चंद बाउरी
  • विशाल लामा
  • शांतनु प्रमाणिक
  • मौमिता विश्वास मिश्रा
  • उमेश रे
  • पूर्णिमा चक्रवर्ती
  • कौशिक चौधरी
  • भास्कर भट्टाचार्य
  • दिबाकर घरामी
  • अमिया किस्कू
  • कलिता माझी
  • गार्गी दास घोष
  • बिराज विश्वास
  • दीपंकर जना
  • सुमना सरकार

कई वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

सरकार द्वारा पहले चरण में कुछ महत्वपूर्ण विभागों का आवंटन भी किया जा चुका है. वरिष्ठ बीजेपी नेता दिलीप घोष को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पशुपालन विकास और कृषि विपणन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण के साथ नगर एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार दिया गया है. इन विभागों को राज्य के विकास और सामाजिक कल्याण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

निशिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास और खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अशोक कीर्तनिया को खाद्य विभाग का प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा खुदीराम टुडू को पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक मामलों के विभाग का मंत्री बनाया गया है. हालांकि हाल ही में शपथ लेने वाले 35 नए मंत्रियों के विभागों का अंतिम बंटवारा अभी बाकी है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार सभी विभागों का आवंटन कर प्रशासनिक कामकाज को और गति देगी.

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, केरल के करीब पहुंचा मानसून, जानें दिल्ली-यूपी में कब होगी बारिश