PM Modi Speech: जब पीएम मोदी ने लगाई पाकिस्तान की क्लास, चंद मिनटों में वायरल हो गया भाषण!

PM Modi taught a lesson to Pakistan from Red Fort

Independence Day 2025: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर, लालकिले की प्राचीर से दिए गए संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वर इस बार कुछ ज्यादा ही सख्त और स्पष्ट था. अपने भाषण की शुरुआत में जहां उन्होंने विकास, नवाचार और जनभागीदारी की बातें कीं, वहीं सातवें मिनट के बाद उन्होंने सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और पाकिस्तान पर तीखा संदेश दिया.

प्रधानमंत्री ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उस भयावह त्रासदी की याद दिलाई, जिसमें निर्दोष नागरिकों को सिर्फ उनके धर्म के आधार पर मौत के घाट उतारा गया. इस बर्बर हमले के जवाब में भारत ने "ऑपरेशन सिंदूर" को अंजाम दिया, एक ऐसा सैन्य अभियान जिसने दुश्मन को उनके ही घर में घुसकर सजा दी.