प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर गैस की स्थिति को लेकर डर और घबराहट फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे लोगों की हरकतें न केवल उनकी सोच को उजागर करती हैं, बल्कि देश के हितों को भी नुकसान पहुंचाती हैं.
प्रधानमंत्री ने मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और कोई भी देश इससे पूरी तरह अलग नहीं है.