पीएम मोदी ने पुतिन को परमाणु हमला करने से रोका... पोलैंड के मंत्री ने किया बड़ा खुलासा, जानें पूरा मामला

PM Modi Stops Putin Nuclear Attack: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब भी खत्म नहीं हुआ है. कई देशों की कोशिशों के बावजूद दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है. इस बीच पोलैंड के विदेश राज्य मंत्री व्लादिलाव थियोफिल बार्टोशेव्स्की ने कहा है कि इस संकट को खत्म करने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है.

PM Modi stopped Putin from launching a nuclear attack Polish minister makes a major revelation
Image Source: Social Media

PM Modi Stops Putin Nuclear Attack: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब भी खत्म नहीं हुआ है. कई देशों की कोशिशों के बावजूद दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है. इस बीच पोलैंड के विदेश राज्य मंत्री व्लादिलाव थियोफिल बार्टोशेव्स्की ने कहा है कि इस संकट को खत्म करने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में हैं जिनकी बात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गंभीरता से सुनते हैं.

पीएम मोदी की भूमिका की सराहना

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में पोलैंड के विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की दुनिया भर में एक मजबूत पहचान है और कई देश उनका सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं. यही वजह है कि दोनों देशों के बीच बातचीत का मजबूत आधार मौजूद है.

पुतिन पर असर डाल सकते हैं पीएम मोदी

बार्टोशेव्स्की ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी की बात को गंभीरता से लेते हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि 2022 के आखिर में जब हालात बेहद तनावपूर्ण थे, तब पीएम मोदी ने पुतिन से बातचीत कर उन्हें बड़ा कदम उठाने से रोकने में अहम भूमिका निभाई थी. उनके अनुसार, पीएम मोदी दुनिया के उन कुछ नेताओं में शामिल हैं जो पुतिन पर प्रभाव डाल सकते हैं और उनसे सीधे बात कर सकते हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत का रुख

भारत ने शुरुआत से ही रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति का संदेश दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मौकों पर कह चुके हैं कि "यह युद्ध का युग नहीं है." भारत लगातार बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान निकालने की बात करता रहा है. भारत का कहना है कि किसी भी विवाद का समाधान बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए.

भारत से बढ़ी दुनिया की उम्मीद

पोलैंड के विदेश राज्य मंत्री के बयान को भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है. उनका मानना है कि भारत दोनों पक्षों से संवाद बनाए रखने की क्षमता रखता है और भविष्य में शांति की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

ये भी पढ़ें- अगर हमला हुआ तो इजरायल और ज्यादा... नेतन्याहू ने ईरान को दी दो टूक चेतावनी, जानें क्या कहा