"मैं शिव का भक्त हूं, जहर पी जाना जानता हूं...", असम में बोले PM Modi; 19000 करोड़ रुपये की दी सौगात

PM Modi In Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वोत्तर दौरे का आज दूसरा दिन है और इस बार भी वो कुछ अलग ही अंदाज़ में नजर आए. असम के दरांग में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विकास, विपक्ष और आस्था, तीनों मुद्दों पर एक साथ बात की.

PM Modi spoke in Assam gave a gift of Rs 19000 crore know more
Image Source: Social Media/X

PM Modi In Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वोत्तर दौरे का आज दूसरा दिन है और इस बार भी वो कुछ अलग ही अंदाज़ में नजर आए. असम के दरांग में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विकास, विपक्ष और आस्था, तीनों मुद्दों पर एक साथ बात की. साथ ही 19000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर पूर्वोत्तर में विकास की एक और इबारत लिखी.

प्रधानमंत्री ने जनसभा में ऐलान किया कि नवरात्र के पहले दिन से जीएसटी दरों में बड़ी कटौती की जाएगी. इसका मतलब ये कि रोजमर्रा की जरूरत की चीजें अब पहले से सस्ती मिलेंगी. महंगाई से जूझ रहे आम नागरिकों के लिए ये राहत भरी खबर मानी जा रही है. पीएम मोदी ने कहा, "नवरात्रि से पहले घर-घर में खुशखबरी पहुंचेगी. GST दरों में कटौती से रसोई का बजट हल्का होगा." 

“मेरा रिमोट कंट्रोल सिर्फ 140 करोड़ देशवासी हैं”

पीएम मोदी ने एक बार फिर विपक्ष के उस आरोप पर जवाब दिया जिसमें उनके ‘रिमोट कंट्रोल’ की बात कही जाती है. मुस्कराते हुए उन्होंने कहा, “मेरा कोई और रिमोट कंट्रोल नहीं है. मेरा रिमोट कंट्रोल सिर्फ और सिर्फ 140 करोड़ भारतीय हैं.” लोगों की तालियों और नारों के बीच ये लाइन खूब वायरल हो रही है.

“मैं शिव का भक्त हूं, जहर पी जाना जानता हूं”

राजनीतिक हमलों और व्यक्तिगत आलोचनाओं को लेकर भी प्रधानमंत्री ने एक भावनात्मक लेकिन सशक्त प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “कोई मुझे कितनी भी गालियां दे दे, मैं भगवान शिव का भक्त हूं. जहर पी जाना जानता हूं.” यह बयान देते हुए उन्होंने अपने संकल्प, धैर्य और सेवा भावना को ज़ाहिर किया, जो भीड़ में बैठे हज़ारों लोगों के दिलों तक सीधे पहुँचा.

“भूपेन हजारिका को नाचने-गाने वाला बताया!”

पीएम मोदी ने भारत रत्न भूपेन हजारिका को लेकर कांग्रेस पार्टी पर भी करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा, “जब भारत सरकार ने भूपेन हजारिका जी को भारत रत्न से सम्मानित किया, तो कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा था कि मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहे हैं. क्या कला, संस्कृति और साहित्य का कोई सम्मान नहीं?”

उन्होंने ये भी याद दिलाया कि 1962 के युद्ध के बाद पंडित नेहरू के बयानों ने पूर्वोत्तर के लोगों को कितनी ठेस पहुंचाई थी, और कहा कि आज भी उन जख्मों को ये इलाका नहीं भूला है.