PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स रवाना हो गए हैं। यह दौरा केवल कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस दौरान रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश और ब्लू इकोनॉमी जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर दोनों देशों के बीच व्यापक चर्चा होने की संभावना है।
27 से 29 जून तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस की गोल्डन जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन दोनों देशों के बीच दशकों पुराने मित्रतापूर्ण संबंधों को नई मजबूती देने का अवसर भी माना जा रहा है। इस दौरे की सबसे खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। माना जा रहा है कि उनका संबोधन दोनों देशों के लोकतांत्रिक संबंधों और भविष्य की साझेदारी को नई दिशा देगा।