PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान खेलों के जरिए भारत और न्यूजीलैंड के मजबूत रिश्तों को नई पहचान दी. ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ उन्होंने स्पोर्टिंग शोकेस में हिस्सा लिया, जहां दोनों नेताओं ने खेलों से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों और नवाचारों को करीब से देखा.
पीएम मोदी ने कहा कि खेल हमेशा से भारत और न्यूजीलैंड के बीच दोस्ती का मजबूत माध्यम रहे हैं और इस वर्ष दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने का भी विशेष अवसर है. उन्होंने बताया कि स्पोर्टिंग शोकेस में यह देखने का मौका मिला कि किस तरह तकनीक और रचनात्मक सोच खेलों के भविष्य को नई दिशा दे रही है, साथ ही दोनों देशों के संबंधों को भी और मजबूत बना रही है.
ये भी पढ़ें- PM Modi Speech: PM Modi का New Zealand में संबोधन, 7 Billion Dollar के व्यापार का नया रोडमैप तैयार