PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के विदेश दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे, जहां करीब 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का आधिकारिक दौरा हुआ. ऑकलैंड में पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की अहम द्विपक्षीय बैठक हुई. इस दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को नई ऊंचाई देते हुए उन्हें 'रणनीतिक साझेदारी' (Strategic Partnership) का दर्जा देने का ऐतिहासिक ऐलान किया.
बैठक में दोनों नेताओं ने 'रोडमैप टू 2030' को भी मंजूरी दी, जो आने वाले वर्षों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक, शिक्षा, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने का आधार बनेगा. दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) का भी आदान-प्रदान हुआ. इस दौरे की एक खास झलक तब देखने को मिली, जब न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने खुद प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. वहीं, ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में पीएम मोदी का पारंपरिक माओरी संस्कृति के रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया, जिसने इस यात्रा को और भी यादगार बना दिया.
ये भी पढ़ें- India- New Zealand में 20 बिलियन डॉलर की डील, PM Modi के दौरे से गद- गद हुआ New Zealand