PM Modi Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक जारी है. देश की सुरक्षा व्यवस्था और रणनीतिक मुद्दों को लेकर बुलाई गई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो रही है. राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसलों के लिहाज से इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, बैठक में देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जा रही है. मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों, सीमा की स्थिति और रणनीतिक तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया जा रहा है. इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है. सीसीएस की इस बैठक में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री मौजूद हैं. इनके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी बैठक में शामिल होकर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रख रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Assembly Bypoll 2026 : Bihar, MP और Gujarat में कांटे की टक्कर... 3 सीटों पर कौन मारेगा बाजी?