Assembly Bypoll 2026 : Bihar, MP और Gujarat में कांटे की टक्कर... 3 सीटों पर कौन मारेगा बाजी?

Assembly Bypoll 2026 : बिहार की बांकीपुर, गुजरात की मांझलपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर मतदान जारी. बांकीपुर में बीजेपी, आरजेडी और प्रशांत किशोर की जन स्वराज पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला, जबकि अन्य दो सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने.

Bharat 24

Assembly Bypoll 2026 : देश के तीन राज्यों की तीन अहम विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. बिहार की बांकीपुर, गुजरात की मांझलपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी है. इन उपचुनावों को राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इनके नतीजे संबंधित राज्यों में प्रमुख राजनीतिक दलों की स्थिति और जनता के मूड का संकेत देंगे. चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. तीनों सीटों के नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे.

बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है. यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और प्रशांत किशोर की जन स्वराज पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. जन स्वराज पार्टी की ओर से खुद प्रशांत किशोर चुनाव मैदान में उतरे हैं. वहीं बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि आरजेडी ने रेखा गुप्ता पर भरोसा जताया है. यह सीट पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के पास थी. उनके राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधानसभा सीट खाली हुई, जिसके चलते यहां उपचुनाव कराया जा रहा है. ऐसे में इस सीट का परिणाम राज्य की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Monsoon Session 2026: Gen Z की एंट्री से बदली संसद की भाषा, नेताओं ने भी अपनाया नया अंदाज़