PM Modi Kerala Visit Today
PM मोदी आज अपने केरल ( PM Modi Kerala Visit Today) दौरे पर रहने वाले हैं. आपको बता दें कि इस दौरान पीएम मोदी की दो रैलियां प्रस्तावित हैं. इन दो रैलियों को पीएम मोदी आज संबोधित करने वाले हैं. वहीं लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी खूब रैलियां करते हुए इस समय दिखाई दे रहे हैं.
यहां होगी पीएम की पहली जनसभा
केरल में पीएम मोदी की पहली जनसभा 11 बजे अलाधुर में होने वाली हैं. वहीं दूसरी रैली अत्तिंगल में दोपहर दो बजे होगी. इन रैलियों में पहुंच पीएम मोदी जनता को संबोधित करने वाले हैं. बता दें कि केरल के वायनाड से राहुल गांधी अपनी ताल ठोक रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार इन दो रैलियों को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी तमिलनाडु के लिए निकल जाने वाले हैं.
केरल के बाद तमिलनाडु दौरा
तमिलनाडु में पीएम मोदी तिरुनेलवेली में शाम 4 बजकर 30 मिनट पर पहुंच कर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. बीजेपी उम्मीदवार नैनार नागेंथिरन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अन्य उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार प्रसार करने वाले हैं पीएम मोदी. आपको बता दें क इससे पूर्व पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में भी चुनावी रैली कर जनता को साधने का प्रयास किया था.
अब तक किया 6 बार राज्य का दौरा
पीएम मोदी ने अब तक 6 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं. इससे पूर्व भी 19 मार्च को चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे पीएम मोदी. उन्होंने पलक्कड़ जिले में एक विशाल रोड शो किया था. जहां उन्होंने दक्षिणी केरल निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे एनडीए उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाया था.
यह भी पढ़े: मुजफ्फरनगर से मायावती ने मुसलमानों का साधा, सरकार आने पर पश्चिमी UP को अलग राज्य बनाने का किया वादा