Mayawati Public Meeting
मुजफ्फरनगर: आगामी आम चुनाव (General Election) के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी प्रमुख मायावती (Mayawati) ने यूपी के मुजफ्फनगर (Muzaffarnagar) में एक बड़े जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा अगर उनकी सरकार बनती हैं, तो वो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एक अलग राज्य घोषित कर देंगी. उन्होंने सपा सरकार के दौरान जाट और मुस्लिम समुदाय के बीच नफरत बढ़ने की बात कही.
मुजफ्फरनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते समय यूपी की पूर्व सीएम एवं बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, “केंद्र में हमारी सरकार बनने पर हम इस क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एक अलग राज्य घोषित करेंगे. इसके साथ ही किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों और छोटे लोगों के हितों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. जब पार्टी बनी तो विपक्षी दलों के लोगों ने यह बात फैला दी कि बसपा जाटों के खिलाफ है, लेकिन जब हमारी सरकार बनी तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश, खासकर मुजफ्फरनगर में कोई दंगा नहीं हुआ.”
यह भी पढ़ें- Bihar: ‘लालटेन का युग जा चुका है अब LED का युग है’ -BJP नेता राजनाथ सिंह का RJD पर तंज
सपा सरकार में मुसलमानों और जाटों का भाईचारा टूट गया
बसपा सुप्रीमों ने आगे कहा, "हमने यहां कोई जातीय संघर्ष या सांप्रदायिक संघर्ष नहीं होने दिया. सपा सरकार के दौरान जाटों और मुसलमानों का भाईचारा टूट गया था, यहां मुसलमान और जाट आपस में लड़ते थे. हमने मुजफ्फरनगर में अत्यंत पिछड़े वर्ग से आने वाले एक व्यक्ति को टिकट दिया. मुसलमानों और जाट समुदाय के बीच भाईचारा बनाए रखने के लिए, हमने चौधरी बिजेंद्र सिंह को बिजनौर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है."
हमने मुस्लिम लोगों की उपेक्षा नहीं की- मायावती
पूर्व सीएम मायावती ने मुसलमानों को लेकर कहा, “हमने मुजफ्फरनगर के मुस्लिम लोगों की उपेक्षा नहीं की है. हमने राजनीति में भी उनका पूरा ख्याल रखा. मेरी दिली इच्छा थी कि यहां से मुस्लिम समाज चुनाव मैदान में आगे आए, लेकिन सपा सरकार ने इतनी नफरत पैदा कर दी कि मुस्लिम समाज से कोई भी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था. इस वजह से हमें अति पिछड़ा वर्ग को चुनाव में उतारना पड़ा. फिर भी, मैंने मौलाना जमील अहमद को उत्तराखंड की हरिद्वार सीट से मैदान में उतारा है, जो मुजफ्फरनगर सीट से सटी हुई है.”
यह भी पढ़ें- "कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बन गई है, देश को कमजोर करना चाहती है"- कर्नाटक में गरजे PM Modi