PM Modi Speech: आदिवासी समाज के अधिकार और विकास पर पीएम मोदी का जोर! गढ़चिरौली से दिया बड़ा संदेश!

PM Modi Speech: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए शामिल, करीब 3,000 करोड़ रुपये की 246 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए जनजातीय समाज के गौरव, विकास और नक्सलवाद से मुक्ति पर रखी अपनी बात.

Bharat 24

PM Modi Speech:  महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जनजातीय समाज के गौरव, उनके योगदान और देश के विकास में उनकी भूमिका को रेखांकित किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस ऐसा पर्व है, जिससे पूरे जनजातीय समाज का गौरव जुड़ा हुआ है. भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा से जुड़े इस दिवस पर आज देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. पूरा देश अपने आदिवासी नायक-नायिकाओं को गर्व के साथ याद कर रहा है.

ये भी पढ़ें- PM Modi Video: मैसूर में बुजुर्ग महिला की बिगड़ी तबीयत, PM मोदी ने खुद आगे बढ़कर संभाला